प्रतापगढ़ : बर्फीले तूफान की चपेट में आए एनसीसी कैडेट का शव पहुंचा घर तो मचा कोहराम
बाघराय के शकरदहा दुबेपुर गांव निवासी रिटायर्ड प्राथमिक शिक्षक कड़ेदीन निर्मल का पौत्र रवि निर्मल एनसीसी के प्रशिक्षण के लिए देहरादून गया था। तूफान के दौरान पहाडिय़ों से फिसल जाने से वह बर्फ में दब गया था। दो दिन खोज के बाद उसका शव मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में एनसीसी के प्रशिक्षण के दौरान बर्फीले तूफान की चपेट में आकर लापता कैडेट रवि निर्मल का शव सोमवार को घर पहुंचा तो वहां मौजूद लोगों का कलेजा फट गया। परिजनों के साथ ग्रामीण फफक-फफक कर रो पड़े। एनसीसी छात्रों व 17 बटालियन के जवानों ने बहादुर को सलामी दी। शृंग्वेरपुर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
बाघराय के शकरदहा दुबेपुर गांव निवासी रिटायर्ड प्राथमिक शिक्षक कड़ेदीन निर्मल का पौत्र रवि निर्मल एनसीसी के प्रशिक्षण के लिए देहरादून गया था। तूफान के दौरान पहाडिय़ों से फिसल जाने से वह बर्फ में दब गया था। दो दिन खोज के बाद उसका शव मिला। शनिवार को सुबह उसका शव बरामद हुआ तो परिजनों को सूचना दी गई थी। रवि के चाचा वीरेंद्र, रिश्तेदार दिनेश कुमार एवं प्रहलाद कुमार देहरादून गए और उसके शव को सोमवार को घर लाए।
इस दौरान एनसीसी अधिकारियों ने उसे सलामी दी। एनसीसी के कर्नल सुनील खत्री ने परिजनों को 50 हजार चेक सौंपा और कहा कि वह इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हैं। इस दौरान विधायक बाबागंज विनोद सरोज, सांसद विनोद सोनकर ने उसे श्रद्धांजलि दी। दोपहर बाद उसके शव की अंतिम यात्रा शृंग्वेरपुर घाट के लिए रवाना हुई। जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।
परिजनों का रो रो कर हाल खराब
एनसीसी छात्र रवि का शव घर पहुंचने पर परिजनों का रो- रो कर हाल खराब हो गया। गांव वाले उन्हें संभालते रहे। बाबा कडेंदीन, आजी चंद्रकली, माता सुमन लता, भाई संदीप, पिता धीरेंद्र, चाचा वीरेंद्र, बहन रूबी, आरती फफक कर रोते रहे।
क्षेत्र के लोगों ने जताई संवेदना
ब्लाक प्रमुख बिहार पति रामचंद्र सरोज ने दुबेपुर पहुंचकर छात्र की मौत पर शोक संवेदना जताई। इस दौरान इंटरमीडिएट कॉलेज आनापुर के प्रधानाचार्य अनुज श्रीवास्तव, एनसीसी इंचार्ज अशोक कुमार, लाल बहादुर मौर्य, सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज दुर्गेश शंकर राय, कर्नल वेंकटेश विक्रम दुबे, संजीव मिश्रा, अरुण शुक्ला ने भी संवेदना जताई। सपह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ शिवपूजन द्विवेदी ने मृतक छात्र रवि निर्मल के घर पहुंचकर परिजनों से मिलकर शोक जताया। इस दौरान 40 हजार का चेक प्रदान किया।
एनसीसी के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा
एनीसीसी के छात्रों ने भी साथी रवि की मौत पर तिरंगा यात्रा निकाली। गांव से शव यात्रा निकली तो साथियों ने हाथ में तिरंगा लेकर शृंग्वेरपुर तक की यात्रा की। इस दौरान वाहनों की लाइन लगी रही। इसमें ज्यादातर एनसीसी के ही छात्र रहे।