{"_id":"67efcb51d0b6359882056299","slug":"body-of-a-married-woman-who-had-gone-missing-from-her-home-was-found-in-a-field-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : घरसे गायब विवाहिता का शव खेत में मिला, परिजनों ने पड़ोसी के रिश्तेदार पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : घरसे गायब विवाहिता का शव खेत में मिला, परिजनों ने पड़ोसी के रिश्तेदार पर लगाया हत्या का आरोप
Fri, 04 Apr 2025 05:36 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 04 Apr 2025 05:36 PM IST
सार
घर से गायब विवाहिता का संदिग्ध अवस्था में गेहूं के खेत में शव मिला। परिजनों ने विवाहिता की हत्या का आरोप युवक पर लगाया है। परिजनों के अनुसार युवक का उनके घर के पास ही ननिहाल है। अक्सर वह ननिहाल आता जाता था।
विज्ञापन
Prayagraj
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर से गायब विवाहिता का संदिग्ध अवस्था में गेहूं के खेत में शव मिला। परिजनों ने विवाहिता की हत्या का आरोप युवक पर लगाया है। परिजनों के अनुसार युवक का उनके घर के पास ही ननिहाल है। अक्सर वह ननिहाल आता जाता था। विवाहिता का अपहरण करके वह अपने साथ लेकर चला गया। हत्या करने के बाद शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के जगदीशपुर ग्राम सभा के महुआ ताल निवासी मकबूल अहमद का विवाह करीब पांच वर्ष पूर्व मानिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामदयाल का पुरवा निवासी शहनाज बानो उर्फ चांदनी के साथ हुआ था। दोनों के करीब चार वर्ष की एक पुत्री है, जिसका नाम मरियम है। विवाह के करीब एक साल बाद ही मकबूल रोजी-रोटी के लिए सऊदी अरब चला गया था। वहां पर वह सिलाई का कार्य करता है। घर पर उनकी पत्नी शहनाज बानो अपने ससुर मोहम्मद सिद्धीक तथा देवर व सास के साथ रहती है। बुधवार की देर शाम वह अचानक अपनी बेटी को छोड़कर घर से गायब हो गई।
विज्ञापन
विवाहिता के ससुर मोहम्मद सिद्दीक ने अंतू थाने में बृहस्पतिवार को अपहरण का मुकदमा अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कराया था। विवाहिता बृहस्पतिवार की देर शाम लालगंज थाना क्षेत्र के लालगंज कस्बे में कालांकाकर रोड के किनारे गेहूं के खेत में संदिग्ध अवस्था में मृत पाई गई। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। मामले में विवाहिता के ससुर मोहम्मद सिद्दीकी का आरोप है कि उसके घर के बगल ही लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जलेश्वर के निवासी इरफान का ननिहाल है। वह अक्सर अपने ननिहाल आता जाता था। वह युवक उनकी बहू शहनाज बानो का बुधवार को घर के पास से अपहरण करके अपनी बाइक से भगा ले गया और उसकी हत्या करके शव को लालगंज में गौतम का पुरवा वार्ड में रोड के किनारे गेहूं के खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन
फिलहाल लालगंज पुलिस ने विवाहिता के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतू थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पहुंचा उसकी मौत से परिजनों का बुरा हाल है। अपनी पत्नी की मौत की सूचना के बाद पति मकबूल सऊदी अरब से वापस घर आ रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अंतू आनंदपाल सिंह ने बताया कि मामले में बृहस्पतिवार को ही अपहरण का मुकदमा लिखा गया था। शहनाज बानो लालगंज थाना क्षेत्र में मृत पाई गई। मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।