फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Board of department heads casually backward

विभागाध्यक्षों की लापरवाही से पिछड़ा है मंडल

Sat, 31 Jan 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sat, 31 Jan 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
Board of department heads casually backward
कुंडा/परियावां। मंडलायुक्त ने कुंडा तहसील के कालाकांकर में अधिकारियों की क्लास लगाई। इस दौरान कार्यों की प्रगति संतोषजनक न होने पर उन्हें जमकर फटकार भी लगाई। 50 प्रतिशत से कम प्रगति पर स्पष्टीकरण तलब किया। इसके बाद कुंडा में सड़क और पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


मंडलायुक्त बीके सिंह दोपहर में एक बजे कालाकांकर पहुंचे। क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान कालाकांकर में उन्होंने विभागाध्यक्षों के साथ ही अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने बुकलेट देखी तो उसमें दिसंबर में हुई इंट्री देखकर जिला संख्या अधिकारी पन्नालाल को जमकर फटकार लगाई। कहा कि लापरवाही के ही कारण पूरा मंडल पिछड़ा हुआ है। उन्होंने जिला संख्याधिकारी से कहा कि बैठक में बगैर जानकारी के ही चले आए, शर्म करो। इस दौरान उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों के कार्यों पर असंतोष जताया और पीआरओ को विभागाध्यक्षों के बारे में शासन को पत्र भेजने की बात कही। 50 प्रतिशत से कम प्रगति वाले कार्यों पर स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन


व्यापार विकास निधि, पैक्सफेड, सड़क, विद्युत, स्वास्थ्य, नेडा, सिंचाई, बाल विकास परियोजना, प्रांतीय लोक निर्माण, सेतु निगम, प्राथमिक शिक्षा, कस्तूरबा गांधी व लोहिया आवास की मनमानी पर खूब फटकार लगाई। जब तक उन्होंने बैठक की अधिकारी एक दूसरे का मुंह ही देखते रहे। उन्होंने सीएचसी कालाकांकर का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि सीएचसी होने के बाद भी सारे काम कुसुआपुर से ही होते हैं। ऐसे में ग्रामीणों को भारी दिक्कत होती है। इस पर उन्होंने डिप्टी सीएमओ मुनींद्र की तरफ देखा और उन्हें सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। इसके बाद लाखीपुर मार्ग, पुरनेमऊ में पेयजल परियोजना व शाहपुर में निर्माणाधीन एएनएम सेंटर देखा। इस दौरान एडीएम पुनीत शुक्ला, डिप्टी सीएमओ मुनींद्र कुमार, डा.यूके पांडेय, डीपीआरओ, पीडी सहित एसडीएम कुंडा प्रदीप कुमार, खंड विकास अधिकारी रमाशंकर, शलभ श्रीवास्तव, आरके वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed