फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Blood bank suffering from blood loss

प्रतापगढ़: खून की कमी से जूझ रहा ब्लड बैंक

Tue, 11 Jun 2019 12:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 11 Jun 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
Blood bank suffering from blood loss
Blood Bank
जिला अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक खून की कमी से जूझ रहा है। ब्लड बैंक में चार सौ की जगह महज 24 यूनिट ही ब्लड बचा है। इससे प्रसव पीड़िताओं के साथ जिला व महिला के साथ अन्य अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों को खून के लिए परेशान होना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


खून के अभाव में किसी की जान न जाए। समय रहते जरूरत मंदों को खून मिल जाए,  इसलिए शासन ने जिला अस्पताल में ब्लड बैंक की स्थापना कराई है। यहां चार सौ यूनिट ब्लड रखने की क्षमता है, मगर इन दिनों अस्पताल का ब्लड बैंक खुद ही बीमार हो गया है।
विज्ञापन


खून की कमी से जूझ रहा है। चार सौ के बजाए महज 24 यूनिट ही खून बचा हुआ है। ऐसे में मरीजों को परेशान होना पड़ता है। दरअसल, जिला व महिला अस्पताल के साथ प्राइवेट अस्पतालों में आने वाली प्रसव पीड़िताओं को शासन ने बगैर खून लिए ही बैंक से ब्लड मुहैया कराने के लिए कर्मचारियों को आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब से शासन की ओर से यह आदेश जारी हुआ तब से प्रसव पीड़िताओं के साथ आने वाले लोग ब्लड तो ले लेते हैं, मगर डोनेट करने से इनकार कर देते हैं। शासन के आदेशों का हवाला देने लगते हैं।

इससे दिनोंदिन ब्लड बैंक में खून कम होता जा रहा है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे आने वाले दिनों में ब्लड बैंक पर संकट मंडरा रहा है। खून के लिए लोग परेशान हो रहे हैं। प्रयागराज और लखनऊ के चक्कर काट रहे हैं। 

ब्लड बैंक में नहीं है इस ग्रुप का खून 
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में बीते डेढ़ माह से ए पाजीटिव, ए निगेटिव, एबी निगेटिब ग्रुप का ब्लड नहीं है। जिसके चलते मरीजों को परेशान होना पड़ता है। जरूरत पड़ने पर खून के लिए प्रयागराज और लखनऊ का चक्कर काटना पड़ता है। ब्लड डोनेट करने के साथ ही रुपये भी खर्च करने पड़ते हैं। 


एक माह के अंदर खत्म हो गया 90 यूनिट ब्लड 
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक कर्मचारियों ने चिलबिला में शिविर लगाकर सौ रक्तदाताओं का रक्त लेकर ब्लड बैंक में रखा था। मगर एक माह के अंदर 90 यूनिट ब्लड प्रसव पीड़िताओं की जान बचाने के लिए चला गया। जिससे ब्लड बैंक में संकट खड़ा हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed