फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   bjp win for women vote

आधी आबादी ने भर दी भाजपा की झोली

Sun, 12 Mar 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 12 Mar 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा की सुनामी में जिले की  आधी आबादी ने भाजपा की झोली भर दी। आधी आबादी ने मोदी लहर में खूब वोट बरसाए। वहीं कुंडा में राजा भैया और रामपुर खास में महिला विधायक बनी आराधना मिश्रा मोना की बढ़त में मददगार बनीं। जिले में पहली बार 61.47 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया था।


जिले में आधी आबादी ने 23 अप्रैल को घरों का काम करने के बाद मतदान करने के लिए बूथों पर पहुंचीं। महिला मतदाताओं ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया था। जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ा। जिले में महिलाओं का 61.47 प्रतिशत वोट पड़ा था। रामपुर खास में 88925, बाबागंज में 84433, कुंडा में 95676, विश्वनाथगंज में 102190, प्रतापगढ़ सदर में 90475, पट्टी में 106413 और रानीगंज में 92229 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। खास बात यह रही कि कुंडा सदर विस में ही महिलाएं कम मत देने के लिए निकलीं थीं। अन्य विधानासभा क्षेत्रों में पुरुषों से अधिक महिलाओं ने मतदान में हिस्सा लिया था। आधी आबादी ने जहां पट्टी, रानीगंज में कमल के निशान पर बटन दबाया। वहीं सदर व विश्वनाथगंज में कप प्लेट के बटन पर ऊंगली दबाई। रामपुर खास में महिला विधायक के लिए आराधना मिश्रा मोना को महिलाओं ने पंसद किया। कुंडा में राजा भैया के पक्ष में महिलाओं ने खूब वोट बरसाए। बाबागंज में महिलाओं ने निर्दल विनोद सरोज के मुकाबले कमल को अधिक महत्व दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed