फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   bjp organised the rally

वंदेमातरम की गूंज के साथ भाजपा ने निकाली विजय संकल्प रैली

Sun, 03 Mar 2019 12:26 AM IST
shailendra Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 03 Mar 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
कुंडा। वंदे मातरम की गूंज के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय संकल्प रैली निकाली। रैली मानिकपुर से कौशाम्बी सांसद के नेतृत्व में निकली और डीजे के साथ बाइक पर भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए बाजारों में घूमे। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया। 
विज्ञापन


मानिकपुर चौराहे से विजय संकल्प रैली की शुरुआत की गई। कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर के नेतृत्व में बाइक पर सवार भाजपा कार्यकर्ता निकलीे। आगे और पीछे डीजे भी बजते हुए निकला। मानिकपुर से निकलकर रैली कुंडा में रुकी इसके बाद यहां भगवन तिराहे और मेन चौराहे पर जमकर नारेबाजी हुई। इसके बाद रैली बिहार बाजार में पहुंची। वहां भी रैली में शामिल लोगों ने रुककर जमकर नोरबाजी की। रैली बिहार से होते हुए बाघराय और फिर कन्हैया नगर में पहुंचकर समाप्त हो गई। इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता इसमें शामिल रहे।
विज्ञापन


कन्हैयानगर में भी रैली का जोरदार स्वागत किया गया। सांसद सहित अन्य कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजन मिश्र, सतीश चौरसिया, बृजकिशोर त्रिपाठी, कमलेश सोनकर, गया प्रसाद पांडेय,  सुशील पांडेय, अरविंद शुक्ल, राममनोहर मौर्य, संतोष तिवारी, धर्मेन्द्र मिश्र, गया प्रसाद पांडेय, राकेश मोदनवाल, अमित जायसवाल, राजू गुप्ता, उदय शंकर पांडेय, अंकित मिश्र, मोहित मिश्र, जितेंद्र तिवारी, अशोक शुक्ला, अशोक मिश्र, सूरज शुक्ला, विवेक चौरसिया, जितेंद्र मिश्र, राजेश साहू, अंकित मिश्र, अम्बरीश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed