फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   bjp leader

भाजपा नेता ब्रजेश सौरभ को धमकी, कहा- कमलेश तिवारी के पास पहुंचा देंगे

Fri, 15 Nov 2019 11:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
bjp leader
प्रतापगढ़। पूर्व विधायक और भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के संयोजक बृजेश मिश्र सौरभ को नाइजीरिया से फोनकर जान से मारने की धमकी दी गई है। गुरुवार की शाम 6.14 बजे उनके फोन पर आई काल में उन्हें गालियां देने के साथ ही हत्या करने की धमकी दी गई। धमकी देने वालों ने कहा कि तुम्हें भी कमलेश तिवारी के पास पहुंचा देंगे। पूर्व विधायक ने लखनऊ महानगर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को ऑडियो भी उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन

जिले के अंतू टाउन एरिया निवासी पूर्व विधायक और भाजपा नेता बृजेश सौरभ लखनऊ स्थित पेपरमिल कालोनी में परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार की शाम एक बार फिर उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। इसके पूर्व दिवाली के एक दिन पहले अंतर्राष्ट्रीय काल से जान से मारने की धमकी मिली थी। लखनऊ महानगर में दर्ज मुकदमे के मुताबिक गुरुवार की शाम 6.14 बजे नाइजीरिया से आए फोन में भाजपा नेता को पहले गालियां दी गईं, उसके बाद हिंदूवादी नेता बनने की बात कहते हुए हत्या करने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

फोन करने वालों ने धमकाया कि तुम्हें भी कमलेश तिवारी के पास भेज देंगे। बृजेश सौरभ ने बताया कि जिले के पेशेवर अपराधियों को ठिकाने लगाने के लिए बेल्हा से लखनऊ तक संघर्ष किया। जिसका परिणाम रहा कि एक वर्ग विशेष के अधिकांश अपराधी इन दिनों जेल के अंदर हैं। उन्होंने बताया कि तीन माह पूर्व सुरक्षा हटने के बाद अपराधियों के निशाने पर आ गया हूं। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र भेजकर सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed