फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BJP leader beaten, firing

भाजपा नेता को पीटा, फायरिंग

Tue, 19 Nov 2019 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
BJP leader beaten, firing
खेत की रखवाली करने गए भाजपा नेता को कुछ लोगों ने जमकर पीटा। शोरशराबा सुनकर लोग दौड़े तो हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के जालिपा नगर निवासी संगम मौर्य भाजपा के संडवाचंद्रिका मंडल के पदाधिकारी हैं। संगम मौर्या ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि रविवार की रात वह अपने खेत की फसल की रखवाली करने गया था। जहां देर रात आंवले की बाग के पास अज्ञात लोगों ने भाजपा नेता पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

ईंट पत्थर से मारने पीटने के साथ ही लात घूंसों से मारापीटा। शोर शराबा सुनकर लोग दौड़े तो हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ ही भाजपा नेता अपने घर पहुंचा। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करने लगी। पीड़ित भाजपा नेता ने पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। जिसकी छानबीन पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर अंतू थाना क्षेत्र के बुकनापुर निवासी दिनेश तिवारी का अपने पड़ोसी संतोष तिवारी से खेत में पानी लगाने को लेकर रविवार देर रात विवाद हो गया। दोनों पक्षों में लाठी डंडा चलने लगा। जिसमे दोनों पक्ष के लोगों को चोटें आईं। एक पक्ष से दिनेश तिवारी, योगेश और दूसरे पक्ष से अशोक तिवारी घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed