फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   bjp did the agitation against the congress

राफेल मामले में क्लीन चिट मिलने पर भाजपाइयों ने शहर में किया पैदल मार्च

Sun, 17 Nov 2019 12:25 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
bjp did the agitation against the congress
सुप्रीम कोर्ट द्वारा राफेल पर क्लीनचिट मिलने पर बाबागंज स्थित कार्यालय से जुलूस निकालते उत्साह? - फोटो : PRATAPGARH
राफेल मामले में क्लीन चिट मिलने पर भाजपाइयों ने शहर में किया पैदल मार्च
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी पर उठाए सवाल, पदाधिकारियों ने कहा, राफेल के नाम पर कांग्रेस ने जनता को किया गुमराह
प्रतापगढ़। राफेल मामले में सुप्रीमकोर्ट से क्लीन चिट मिलने पर भाजपाइयों ने शनिवार को पदयात्रा निकाकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। पदयात्रा में शामिल भाजपाइयों ने नारेबाजी करते हुए शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया।
शहर के बाबागंज स्थित भाजपा कार्यालय पर सुबह 11 बजे सांसद संगमलाल गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी सहित पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पदयात्रा की शुरुआत की। शहर के चौक, श्रीराम चौराहा, राजापाल चौराहा होते हुए कचहरी परिसर तक पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया। राफेल विमान मामले में प्रधानमंत्री पर झूठा आरोप लगाने तथा देश की जनता को गुमराह करने, राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी जनता के सामने सार्वजनिक रूप से माफी मंागने सहित अन्य नारे लगाए। इसके बाद भाजपा कार्यालय पर बैठक आयोजित हुई। सांसद संगमलाल गुप्ता ने कहा कि वर्षों से देश की सत्ता पर काबिज रहने वाली कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उनकी पार्टी ने राफेल के नाम पर देश की जनता को गुमराह करने का कार्य किया है। देश के ईमानदार देश्भक्त प्रधानमंत्री पर झूठा आरोप लगाती है, जो सरासर गलत है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पर राफेल मामले को लेकर सवाल खड़े किए। इस मौके पर जिला महामंत्री राजेश सिंह, भाजपा नेता ठाकुर प्रताप सिंह, महामंत्री अशोक मिश्रा, भाजपा नेता संतोष मिश्रा, भाजपा नेता कृष्णकांत मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी गिरीश पांडेय, राघवेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed