फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bike uncle and nephew died in truck

ट्रक में घुसी बाइक चाचा-भतीजे की मौत

Sun, 04 Apr 2021 12:55 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Bike uncle and nephew died in truck
बादशाहपुर के पूरे दौलतिया में सड़क हादसे में चाचा भतीजे की मौत पर रानीगंज के पूरे गोसाई में बिलखत - फोटो : PRATAPGARH
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर ट्रक में बाइक घुस गई, जिसमें चाचा-भतीजे की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने शव की पहचान कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के पूरे गोसाई गांव निवासी विजय चंद्र सरोज (35) शनिवार को अपने भजीते गोलू (18) के साथ बाइक से बादशाहपुर ससुराल गया था।
शाम को वहां से गैस सिलिंडर लेकर दोनों घर लौट रहे थे। रास्ते में दौलतियां के पास सामने से आ रहे बेकाबू ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित बाइक दूसरे ट्रक में घुस गई। ट्रक दोनों को रौंदते हुए गुजर गया। इससे चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

आनन-फानन में दोनों को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला गया। शव की पहचान कर लोगों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। चाचा भतीजे के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पति की मौत से पत्नी अनीता रोते हुए घटनास्थल की ओर भागी। बेटी अंतिका व अनामिका का भी रो-रोकर बुरा हाल रहा। जानकारी होते ही परिजन घटना स्थल की तरफ रवाना हुए।

मृत गोलू सरोज। फाइल फोटो

मृत गोलू सरोज। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

मृत विजयचंद सरोज। फाइल फोटो

मृत विजयचंद सरोज। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed