{"_id":"66e8ab1895b7a65d230b08e4","slug":"bike-theft-gang-busted-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-124693-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भांडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भांडाफोड़
Tue, 17 Sep 2024 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 17 Sep 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
लालगंज पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भांडाफोड़ करते हुए तीन बदमाशों को पकड़ा है। उनके पास से चोरी की 12 बाइक और तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि रविवार रात लालगंज और सांगीपुर थाने की सीमा पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान तिरकोनिया निवासी लूट में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी अमित सरोज, धारूपुर के सुबेदार तिवारी व लाला का पुरवा के कुलदीप सरोज को पकड़ा है। जबकि उनका एक साथी उमापुर निवासी आशू उर्फ विरेंद्र यादव भाग निकला। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी की तीन बाइक और तमंचा कारतूस बरामद हुआ है। इसके अलावा उनकी निशानदेही पर उधरनपुर जंगल में सरपतों के बीच छिपाकर रखीं चोरी की नौ बाइक भी बरामद की गई हैं। पकड़े गए चोर अपने साथियों की मदद से अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी करके यहां छिपा देते थे। बाद में उनका नंबर प्लेट बदलकर भोले-भाले ग्राहकों को बेच देते थे। चोरी करने वाले गिरोह के फरार साथी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। इस मौके पर सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर, निरीक्षक नीरज यादव मौजूद रहे।