{"_id":"66f08ce2c1aa1036e2022796","slug":"bike-rider-collides-with-electric-pole-dies-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-125109-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बिजली के खंभे से टकराया बाइक सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बिजली के खंभे से टकराया बाइक सवार, मौत
विज्ञापन
शाहबरी गांव के करीब शनिवार की रात बाइक सवार बिजली के खंभे से टकरा गया। सिर में चोट लगने की वजह से युवक बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से उसे सीएचसी सांगीपुर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अंतू थाना क्षेत्र के लोहंगी निवासी शिवकुमार (19) शनिवार को अपनी मौसी के घर संग्रामगढ़ गए थे। रात दस बजे वह बाइक से अपने घर जा रहे थे। सांगीपुर थाना क्षेत्र के शाहबरी गांव के करीब बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में शिव कुमार के सिर में गंभीर चोट लग गई और वह बेहोश हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सांगीपुर सीएचसी ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड व फोन से परिजनों को सूचना दी गई। मृतक दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। कुछ दिन पहले ही वह घर आए थे।
हेलमेट से बच सकती थी जान
हादसे के समय शिव कुमार ने हेलमेट नहीं पहना था। खंभे से बाइक सवार का सिर टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लोगों का कहना था कि अगर युवक ने हेलमेट लगाया होता तो उसकी जान बच सकती थी।