फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Big defaulters sitting by pressing a bill of 32 crores will suffer electricity

32 करोड़ का बिल दबाकर बैठे 4500 बड़े बकाएदारों की गुल होगी बिजली

Thu, 12 May 2022 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Big defaulters sitting by pressing a bill of 32 crores will suffer electricity
32 करोड़ का बिल दबाकर बैठे बड़े बकाएदारों की गुल होगी बिजली
विज्ञापन

साढ़े चार हजार से अधिक लोगों ने नहीं जमा किए हैं करोड़ों रुपये, बिजली विभाग ने शुरू किया कनेक्शन काटने का अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। बिजली विभाग के करोड़ों रुपये दबाकर बैठे शहर के साढ़े चार हजार से अधिक बड़े बकाएदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। शहर में दस हजार रुपये से अधिक के बकाएदारों की बिजली गुल होगी। उनके खिलाफ अभियान चलाने के लिए टीमें गठित की गई हैं। शहर में 10 हजार रुपये से अधिक का बकाया बिल जमा न करने वाले करीब 4500 बकाएदार हैं। इन लोगों ने विभाग के करीब 32 करोड़ रुपये दबा रखे हैं।
शहर में चार विद्युत उपकेंद्र हैं। दहिलामऊ, बाबाबगंज, रूपापुर व कादीपुर। इसके तहत कुल 29 हजार 300 उपभोक्ता हैं। विभाग बकाए बिल की वसूली को लेकर अभियान चला रहा है। बकाएदारों की सहूलियत के लिए मार्च महीने मेें सरचार्ज माफी योजना लाई गई मगर, छूट के बाद भी उन्होंने बिल जमा करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। शहर में बकाएदार करीब 32 करोड़ रुपये का बिल दबाकर बैठे हैं। 4500 बकाएदार ऐसे हैं जिन पर दस हजार से अधिक का बकाया है। इसमें 1200 ऐसे हैं जो 50 हजार से अधिक के बकाएदार हैं। इनमें साढ़े आठ सौ बकाएदार कामर्शियल उपभोक्ता हैं। विभाग अब बकाएदारों से बिल वसूलने के लिए सख्त रुख अख्तियार करने जा रहा है। दस हजार से अधिक के बकाएदारों के घरों की बत्ती गुल कर दी जाएगी। एसडीओ बाबागंज अजीत कुमार यादव ने बताया कि बिल न जमा करने वालों के घरों की लाइन काट दी जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट--------------
एक नजर शहर के बड़े बकाएदारों पर
पंजीकृत उपभोक्ता 29300
बकाएदारों की संख्या 5400
कुल बकाया बिल 32 करोड़
इनसेट-------------------
32 बकाएदारों की गुल हुई बिजली
बड़े बकाएदारों के खिलाफ बत्ती गुल करने का अभियान शुरू हो गया है। बुधवार को एसडीओ अजीत यादव की अगुवाई में रूपापुर जेई अनिल कुमार, बाबागंज जेई विपिन कुमार ने बिजली कर्मचारियों के साथ शहर में छापा मारा। इस दौरान 32 बड़े बकाएदारों की बिजली गुल की गई। इसके अलावा तीन लोगों को बिजली चोरी करते पाया गया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed