फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bicycling in two trucks, due to grip, cyclist death

दो ट्रकों में भिड़ंत, चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत 

Wed, 08 May 2019 12:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 May 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bicycling in two trucks, due to grip, cyclist death
accident - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर स्थित खुशहालगढ़ में मंगलवार भोर में दो ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकान में घुस गया। इस दौरान घर में सो रहे लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। 

विज्ञापन



वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित रानीगंज थाना क्षेत्र के खुशहालगढ़  धनुआ गांव के समीप मंगलवार भोर एक ट्रक अनियंत्रित होकर साइकिल सवार को रौंद दिया। इससे पचास वर्षीय अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से टकराते हुए सड़क किनारे बने रामआधार प्रजापति के घर में जा घुसा।
विज्ञापन


घर में सो रहे रामआधार के परिवार के लोग बाल-बाल बचे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ट्रक चालक को गौरा सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची रानीगंज पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसका पहचान नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



खड़े टैंकर से टकराया बाइक सवार, घायल 
 प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर स्थित विश्वनाथगंज बाजार के समीप खड़े टैंकर में पीछे से बाइक सवार जा टकराया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। 


रानीगंज थाना के पृथ्वीगंज घाटमपुर निवासी अभिषेक मंगलवार को बाइक से कहीं जा रहा था। विश्वनाथगंज बाजार में वह खड़े टैंकर में पीछे से जाकर टकरा गया। जिससे  गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोगों ने उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed