फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bhupesh Baghel said: The problem of stray cattle is a contribution of BJP

भूपेश बघेल बोले : आवारा मवेशियों की समस्या भाजपा की देन

Thu, 24 Feb 2022 12:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Feb 2022 12:46 AM IST
सार

सदर विधानसभा के मदाफरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. नीरज त्रिपाठी के समर्थन में आयोजित जनसभा में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आवारा मवेशियों की समस्या भाजपा की देन है। भाजपा जाति-धर्म के नाम पर लोगों को बांटकर फूट डालो, राज करो की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में भाजपा साफ हो रही है और पंजाब में नामोनिशान नहीं है।

विज्ञापन
Bhupesh Baghel said: The problem of stray cattle is a contribution of BJP
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में सदर विधानसभा के मदाफरपुर और रामपुर खास के रानीगंज कैथौला में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ मॉडल लागू होगा। कांग्रेस के बाद अभी तक भाजपा, बसपा व सपा ने प्रदेश में सरकार जरूर बनाई, मगर छत्तीसगढ़ जैसी योजनाएं संचालित नहीं कीं। अब तक हुए चुनाव के परिणामों के रूझान देख गृहमंत्री की जुबान लड़खड़ाने लगी है।

विज्ञापन




सदर विधानसभा के मदाफरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. नीरज त्रिपाठी के समर्थन में आयोजित जनसभा में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आवारा मवेशियों की समस्या भाजपा की देन है। भाजपा जाति-धर्म के नाम पर लोगों को बांटकर फूट डालो, राज करो की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में भाजपा साफ हो रही है और पंजाब में नामोनिशान नहीं है।
विज्ञापन




उत्तर प्रदेश के तीन चरणों के मतदान का रूझान देख गृहमंत्री की जुबान लड़खड़ाने लगी है और वे 12वीं पास कर इंटर में प्रवेश लेने वालों को लैपटॉप देने की बात कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में लागू योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि हमने 2 लाख 80 हजार नवयुवकों को अब तक रोजगार दिया है। उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य है। यहां कांग्रेस की सरकार बनी तो 20 लाख रोजगार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने भी केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को कोसा। कहा कि कांग्रेस ही जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए बेहतर योजनाएं लागू करेगी। इसके बाद मंच पर मौजूद प्रत्याशी डा. नीरज त्रिपाठी,पट्टी की सुनीता पटेल,रानीगंज के मौलाना अब्दुल वाहिद के पक्ष में अपना समर्थन देने को कहा।



समारोज में जिलाध्यक्ष डा. लालजी त्रिपाठी, इरफान अली, दानिश माबूद, प्रशांत शुक्ला समेत अन्य नेता मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर रामपुर खास विधानसभा के रानीगंज कैथौला में कांग्रेस प्रत्याशी आराधना मिश्रा मोना के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि भाजपा सरकार जुमलेबाजों की सरकार है और झूठे वादे कर जनता को धोखा देती है।



काला धन वापस लाकर सभी को पंद्रह लाख रुपये देने का वादा जुमला साबित हुआ। कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई तो छत्तीसगढ़ की तरह किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। इस मौके पर सपा के छत्तीसगढ़ महासचिव मो. नियाज, राम गिंडलानी, कामता पटेल, टीपी यादव, मुकेश मिश्रा, ब्लाक प्रमुख अमित सिंह, लालजी यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश जायसवाल, कुंवर ज्ञानेंद्र सिंह, छोटे सिंह, डॉ. चंद्रेश सिंह, पप्पू तिवारी, केडी मिश्र आदि मौजूद रहे। कांग्रेस प्रत्याशी आराधना मिश्रा मोना ने मेहमानों का स्वागत करते हुए क्षेत्र में विकास, अमन के लिए लोगों से समर्थन मांगा।



प्रधानमंत्री मोदी देश की जनता से बोलते हैं झूठ: दिग्विजय सिंह 
रामपुर खास विधानसभा के रानीगंज कैथौला बाजार के करीब कांग्रेस प्रत्याशी आराधना मिश्रा मोना के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश की जनता के साथ झूठ बोलते हैं।




हमेशा लोगों को गुमराह करने का काम करते हैं। उनके झांसे में अब जनता नहीं आने वाली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सराहना करते हुए सिंह ने कहा कि 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देकर  उनका हक व चेतना दिलाने की मजबूत पहल की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस विकास की सोच रखती है और हमेशा से गरीबों व किसानों के साथ युवाओं व महिलाओं की हितैषी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed