{"_id":"67e05b086358518e300ccdf7","slug":"bhadohi-won-on-the-last-ball-in-the-title-match-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-136400-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: खिताबी मुकाबले में अंतिम गेंद पर जीता भदोही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: खिताबी मुकाबले में अंतिम गेंद पर जीता भदोही
विज्ञापन
स्टेडियम में रविवार को भदोही और मेजबान प्रतापगढ़ के बीच राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में भदोही ने अंतिम गेंद पर चौका लगाकर खिताबी जीत दर्ज की। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य व डीएम शिव सहाय अवस्थी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर प्रतापगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 128 रन बनाए। अनुज श्रीवास्तव ने 31 और सक्षम सिंह के 27 रनों की पारी खेली। भदोही के कैफ और गोलू ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में भदोही की टीम ने नौ विकेट खोकर अंतिम गेंद पर मो. कैफ के शानदार चौके से खिताबी जीत हासिल की।
भदोही के अनुराग गुप्ता ने 31 और आयुष दुबे के 26 रन बनाए। प्रतापगढ़ के विनीत मिश्रा ने तीन और उमर ने दो विकेट झटके। कैफ को मैन ऑफ द मैच चुना गया। जबकि उमर को भी अच्छा प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक राजेंद्र मौर्य व विशिष्ट अतिथि डीएम शिव सहाय अवस्थी रहे। समापन पर जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता राज, राघवेंद्र शुक्ला, परमानंद मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, जय बहादुर, कल्पना तिवारी, दुर्गेश तिवारी मौजूद रहे। संचालन क्रिकेट प्रशिक्षक आदित्य शुक्ला ने किया।