{"_id":"3857e21695a2da4f3e354efb326cd228","slug":"beti-hi-bachayegi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बिटिया बचाओ’ अभियान की संवाहक बनेगी ‘गूगल गर्ल’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बिटिया बचाओ’ अभियान की संवाहक बनेगी ‘गूगल गर्ल’
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 24 Jan 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला की खोज ‘गूगल गर्ल’ वसुंधरा अब ‘बिटिया बचाओ’ अभियान की संवाहक बनेगी। नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती पर कार्यक्रम में उसने लोगों को बिटिया बचाने और उसे पढ़ाने का संकल्प दिलाया। उसने कहा कि बेटियों का कत्ल गर्भ में ही करने वाले यह नहीं समझ पाते कि वही बेटी पैदा होकर कल्पना चावला बन सकती है। इंदिरा गांधी भी किसी की बेटी थी।
शहाबपुर से शुरू हुए बेटी बचाओ अभियान में वसुंधरा ने कहा कि दहेज रूपी दानव के डर से ही अजन्मी बेटियों का कत्ल होता है। इस दौरान उसने सभी से हाथ उठवाकर बिटिया बचाने और उसे पढ़ाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भगौती सिंह व संचालन डॉ. जितेंद्र शुक्ल ने किया। इस दौरान प्रभाकर सिंह, ओम प्रकाश, ऊषा सिंह, सुषमा सिंह, सुशील तिवारी, सीमा शुक्ला, नूतन सिंह, सीता देवी, चंद्रावती, राजू पांडेय, केवला देवी, सावित्री, शिखा, निर्मला, मंजुला, ज्ञाना देवी, शिवमोहन, श्यामलाल आदि मौजूद रहे।