फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   beating and firing in quarrel

पुरानी रंजिश में बवाल, फायरिंग

Mon, 18 Nov 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
beating and firing in quarrel
पुरानी रंजिश में बवाल, फायरिंग
विज्ञापन

जमकर चले लाठी डंडे, पिता-पुत्र समेत 9 घायल, बाइक व छप्पर में तोड़फोड़
मौके पर पहुंची पुलिस, घायलों को भेजा अस्पताल
जेठवारा। पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमे पिता-पुत्र समेत 9 लोग घायल हो गए। दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी हुई। बाइक व छप्पर में तोड़फोड़ की गई। जिससे गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल भेजने के बाद आरोपियों की खोजबीन करने लगी। बवाल की आशंका को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई।
जेठवारा थाना क्षेत्र के ढेमा पुरे रोशई निवासी महफूज (22) पुत्र कबीर की गांव के ही शहनवाज पुत्र तौफीक से किसी बात को लेकर कई दिनों से तनातनी चल रही थी। दोनों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी भी दी थी। रविवार की सुबह महफूज शौच गया था। घर लौटते समय उसका सामना शहनवाज से हो गया। कहासुनी के दौरान उनके बीच मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस बीच फायरिंग होने लगी। करीब आठ राउंड गोलियां चलीं। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। शोरशराबा सुनकर गांव के लोग पहुंचे और बीच-बचाव कर झगड़ा समाप्त कराया। मारपीट में महफूज, कबीर (45), शहरुन निशा (40) पत्नी कबीर, महताब (25) व सज्जाद (20) और दूसरे पक्ष से मुर्तजा (60), शहनवाज (18), शहबाज (22) व नाजिया घायल हो गई। मुर्तजा के घर पर चढ़कर हमलावरों ने बाइक व छप्पर में तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों सीएचसी पहुंचाया। मारपीट करने वाले दूसरे लोगों की तलाश करने लगी। घायल महफूज व कबीर की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। फायरिंग से पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त था। दोनों पक्ष एक दूसरे के ऊपर फायरिंग करने का आरोप लगाते रहे। बवाल की आशंका में पुलिस तैनात कर दी गई। मानधाता थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में भिड़ीं महिलाएं
मानधाता पुलिस की मौजूदगी के बाद भी महिलाएं भिड़ गईं। वे एक दूसरे से मारपीट करने लगी। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह महिलाओं को अलग किया। बाद में महिला पुलिस भी बुला ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed