{"_id":"5abd7c0493e8c96f0f435d0c5da273b0","slug":"bdc-and-ddc-will-simultaneously-counting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ होगी बीडीसी व डीडीसी की मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ होगी बीडीसी व डीडीसी की मतगणना
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 24 Oct 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मतगणना एक साथ न्याय पंचायतवार होगी। संभावना है कि गणना के लिए दो मेज लगेंगीं। ताकि एक साथ दोनों पदों की गणना हो सके। इसके लिए आयोग ने दिशा निर्देश सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेजा है।
अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि एक नवंबर को होने वाली मतगणना के लिए तैयारियां की जाएं। ब्लाक स्तर पर मतगणनाकर्मी लगाए जाएंगे। क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य पदों की मतगणना एक साथ होगी। यदि किसी जिले में पर्याप्त संख्या में मतगणनाकर्मी उपलब्ध न हों तो वहां एक-एक पद की मतगणना कराई जा सकती है। इसकी सूचना आयोग को भेजनी होगी। मतगणना टेबल असिस्टेंट अफसर वार लगाई जाए। जिसमें प्रति असिस्टेंट रिटर्निंग आफिसर कम से कम एक सेट टेबुल लगाई जाए।
दूसरा विकल्प यह है कि प्रत्येक न्याय पंचायत के लिए कम से कम एक मतगणना टेबुल का सेट लगाया जाए। यदि किसी न्याय पंचायत में ग्राम पंचायत की संख्या अधिक हो तो जिलाधिकारी अपने स्तर पर मतगणना टेबुल का सेट बढ़ा सकते हैं। एक मतगणना टेबुल पर पांच मतगणना कर्मियों का दल तैनात रहेगा। जिसमें एक मतगणना पर्यवेक्षक, 3 मतगणना सहायक व एक अतिरिक्त मतगणना सहायक होगा।
विज्ञापन
मतगणना पर्यवेक्षक को किसी भी दशा में उस विकासखंड में मतगणना के लिए न नियुक्त किया जाए जिस विकासखंड में वह कार्यरत हो। मतगणना कर्मियों की ड्यूटी लगाने के दौरान यह विशेष ध्यान रखा जाए कि किसी भी चरण में निर्वाचन ड्यूटी में हिस्सा न लिया हो।