विकास खंड मानधाता के बरसंडा और पुरेला के बीच बकुलाही नदी पर निर्माणाधीन पुल में अनियमितता बरती जा रही है। बुधवार को पुल की बीम खुलते ही काली गिट्टियां भरभरा कर गिरने लगीं। इस पर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया।
सेतु निगम बरसंडा और पुरेला के बीच बकुलाही नदी पर 2.94 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण करा रहा है। पुल में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। बुधवार को पुल की बीम की शटरिंग खुलते ही काली गिट्टियां सीमेंट के साथ भरभरा कर गिरने लगीं। इस पर वहां मौजूद गांव के लोग प्रदर्शन करने लगे।
ठेकेदार को जानकारी होने पर मौके पर पहुंचा। लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बताया जाता है कि ठेकेदार ने बीम का प्लास्टर प्रारंभ करके पर्दा डालने का प्रयास किया। गांव के लोगों ने विरोध, प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य रोक दिया है। इस मौके पर कुमार, गयासुद्दीन, दिनेश प्रताप, अंकित सिंह, प्रशांत, कमलेश, कमल कुमार, धर्मेंद्र सोनू गिरजेश, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।