फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ayurvedic hospital Jamtali on the basis of ward boy

Pratapgarh News: वार्ड बॉय के भरोसे आयुर्वेदिक चिकित्सालय जामताली

Mon, 21 Aug 2023 09:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 21 Aug 2023 09:05 PM IST
विज्ञापन
Ayurvedic hospital Jamtali on the basis of ward boy
डॉक्टर तो दूर फार्मासिस्ट तक की नहीं हुई है तैनाती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बीरापुर। आयुर्वेदिक अस्पतालों का संचालन भगवान भरोसे हो रहा है। इन अस्पतालों मे डॉक्टर तो दूर फार्मासिस्ट तक की तैनाती नहीं की गई है। जामताली आयुर्वेदिक चिकित्सालय इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। यहां एक वार्ड बॉय की तैनाती है। वहीं मरीजों का इलाज कर दवा देता है। इस लापरवाही से मरीज परेशान होते हैं।
विकासखंड शिवगढ़ के जामताली में आयुर्वेदिक चिकित्सालय स्थािपित है। यहां डॉ. विजय की तैनाती है। मरीजों के मुताबिक वह सप्ताह में एक या फिर दो दिन ही आते हैं और हाजिरी लगाकर चले जाते हैं। फार्मासिस्ट की तैनाती ही नहीं हुई है। सोमवार को चिकित्सालय में वार्ड बॉय रामप्रकाश ही चिकित्सालय में दिखे।
विज्ञापन

मरीजों ने डॉक्टर के बारे में पूछा तो बताया कि अभी नहीं आए हैं। जवाब सुनकर कुछ मरीज मायूस होकर वापस हो गए। कुछ ने वार्ड बॉय से ही दवा ली। इस संबंध में तैनात डॉ. विजय से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल नंबर नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बताता रहा। क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जयनारायण यादव के मुताबिक चिकित्सकों की कमी है। इसलिए एक डॉक्टर की दो केंद्रों पर ड्यूटी लगाई गई है। जामताली चिकित्सालय पर यदि डॉक्टर नहीं आए तो यह गलत है। इसकी जांच कराएंगे फिर रिपोर्ट के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed