फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ayodhya will soon start Ram temple's construction: Dr. Vedanti

अयोध्या में जल्द शुरू होगा राम मंदिर का निमार्ण : डॉ. वेदांती

Sat, 27 Oct 2018 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 27 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya will soon start Ram temple's construction: Dr. Vedanti
प्रतापगढ़ - फोटो : प्रतापगढ़

विज्ञापन
 क्षेत्र के मुल्तानीपुर निवासी पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अरुण सिंह बदानी के घर पहुंचे पूर्व सांसद व श्रीराम मंदिर न्यास कार्यकारिणी के अध्यक्ष डॉ. रामविलास वेदांती ने कहा कि अयोध्या में जल्द राम मंदिर का निर्माण शुरू होगा। उन्होंने बताया कि सांप्रदायिक सौहार्द्र को कायम रखकर मंदिर का निर्माण शुरू कराने का प्रयास चल रहा है।

उन्होंने कहा कि एससीएसटी बिल पर सत्तापक्ष व विपक्ष दोनों की एक राय है। उन्होने दावा किया कि शीघ्र की एससीएसटी बिल को खत्म करने के लिए अध्यादेश भी लाया जाएगा। न्यास कार्यकारिणी के अध्यक्ष डॉ. राम विलास वेदांती ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी देश में 350 से अधिक लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर दोबारा केंद्र में सरकार बनाने जा रही है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश में काफी विकास हुआ। उन्होंने प्रदेश में चल रहे बूचडख़ाने पर कहा कि पूर्व की सपा सरकार में प्रदेश में 90 फीसदी बूचडख़ाने अवैध रूप से चल रहे थे, जिसे प्रदेश की योगी सरकार ने सख्ती से बंद कराया है।
विज्ञापन


डॉ. वेंदांती ने कहा कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पहले की अपेक्षा बहुत अधिक सुधरी है। शिक्षक पठन-पाठन के लिए समय से विद्यालय पहुंचते हैं और नकल पर भी पूरी तरह से रोक लग चुकी है। इस मौके पर जीतेंद्र बहादुर सिंह, रिंकू सिंह, जगतपाल मौर्य, मुरलीधर उपाध्याय, झरीराम वर्मा, राजबहादुर सिह, उर्मिला सिंह, रानी सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed