फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Awarded for the best model at the science exhibition

Pratapgarh News: विज्ञान प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ मॉडल बनाने वाले मेधावी हुए पुरस्कृत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Awarded for the best model at the science exhibition
नगर के अझारा स्थित पंडित नागेशदत्त पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें मेधावियों ने ज्ञान व विज्ञान के उपादेयी मॉडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी प्रकाशचंद्र मिश्र, एचआर हेड रीमा मिश्रा तथा प्रबंधक सुनीता मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
विज्ञापन

छात्रा स्वरा शुक्ला, काव्या, अर्पिता सिंह, प्रज्ञा तिवारी, कीर्ति सिंह, स्वरित शुक्ला, कृष्णा सरोज, श्रेया मौर्या द्वारा आटोमैटिक स्ट्रीट लाइट कंट्रोल के तहत थ्रीडी प्रिटिंग, रिमोट कंट्रोल कार, रोबोट आदि मॉडल बनाए जाने पर इसे सर्वश्रेष्ठ घोषित करने पर उनको पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के संस्थापक रमेशचंद्र मिश्र ने मेधावियों से विज्ञान के नए-नए प्रयोगों को ज्ञान के रूप में आत्मसात करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर ज्ञान प्रकाश शुक्ल, अनिल त्रिपाठी महेश, अजय शुक्ल, प्रमोद सिंह, प्राचार्या डॉ. पूनम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

टैबलेट व स्मार्टफोन मिलने पर खिल उठे चेहरे
लालगंज। जलेशरगंज के मोठिन स्थित राजकली रमाशंकर शुक्ल पीजी काॅलेज में मेधावियों को टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरित किया गया। परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष शशिधर त्रिपाठी एवं महाविद्यालय के निदेशक बलराम शुक्ल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत महाविद्यालय की छात्रा लक्ष्मी, प्रतिभा, अर्चना, अंकित, शिवम आदि को टैबलेट पाकर प्रसन्न दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed