फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Audio made during gang rape viral, accused sent to jail

गैंगरेप के दौरान बनाया ऑडियो वायरल, आरोपी भेजे गए जेल

Tue, 22 Dec 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Audio made during gang rape viral, accused sent to jail
Audio made during gang rape viral, accused sent to jail
जेठवारा इलाके में एक महिला से गैंगरेप के दौरान आरोपियों ने उसका वीडियो और ऑडियो भी बनाया। घटना का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पीड़िता लगातार रोते गिड़गिड़ाते हुए अपनी इज्जत की भीख मांगती सुनाई पड़ रही है, लेकिन दरिंदों को रहम नहीं आया।
विज्ञापन

दोनों उसकी आबरू तार करने के साथ ही मारते पीटते भी रहे। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। उधर, घटना से इलाके के लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 दिसंबर की रात बाग में एक विवाहिता को गांव के ही राजन सिंह व संजय सिंह ने पीटा शुरू कर दिया। बाद में उसके साथ दोनों ने मुंह काला किया। घटना के दौरान वीडियो व ऑडियो भी बनाया। जेठवारा पुलिस मामले की जानकारी के बाद भी खामोश रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसकी जानकारी होने के बाद एसपी अनुराग आर्य जेठवारा एसओ पर भड़क गए। एसपी की फटकार के बाद जेठवारा पुलिस ने 19 दिसंबर को मुकदमा दर्ज कर आरोपी राजन सिंह व संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वायरल ऑडियो में महिला दोनों दरिंदों से बचने के लिए लगातार गिड़गिड़ाते हुए जान की भीख मांग रही है।

समाज में बदनामी व अपनी इज्जत की दुहाई देने वाली महिला की आरोपी एक भी नहीं सुन रहे थे, बल्कि अपने दो चार साथियों को बुलाकर उसके साथ दुराचार कराने की धमकी देते रहे। सोमवार को जेठवारा पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी व्याप्त है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed