फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Audacity...entered the classroom, molested the student, tore her dress

Pratapgarh News: दुस्साहस...क्लासरूम में घुसकर छात्रा से छेड़खानी, ड्रेस फाड़ दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Audacity...entered the classroom, molested the student, tore her dress
एक बाहरी युवक राय बद्री पाल सिंह इंटर कॉलेज की एक कक्षा में घुस गया।छात्रा से बदसलूकी की। आरोप है कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए। मौके पर पुलिस पहुंची। बाद में छात्रा के पिता भी। दुस्साहस की हद यह कि छात्रा और उसके पिता थाने जाने लगे तो युवक ने रास्ते में धमकी देकर उन्हें लौटा दिया।
विज्ञापन

पट्टी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली छात्रा 12वीं में पढ़ती है। छात्रा का आरोप है कि कॉलेज आते-जाते समय मनचला युवक उस पर अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ करता था। इसकी उसने परिजनों के साथ पुलिस से शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

12 सितंबर को वह कॉलेज पहुंचने के बाद अपनी कक्षा में चली गई। तभी मनचला युवक भी कॉलेज पहुंचा। कक्षा में ही छात्रा से उससे छेड़खानी करने लगा। विद्यार्थियों के सामने उसकी ड्रेस फाड़ डाली। शोर-शराबा सुनकर दूसरे विद्यार्थियों के अलावा शिक्षक पहुंचे। इस बीच धमकी देते हुए आरोपी छात्र भाग निकला। कॉलेज प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद चली गई। छात्रा के पिता भी कॉलेज आ गए। वे शिकायत करने थाने जाने लगे तो आरोपी युवक ने उसे रास्ते में रोककर धमकाया। जिसके बाद छात्रा अपने पिता के साथ घर लौट गई। शनिवार को उसने फतनपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहरी युवक कक्षा में घुसा, थानाध्यक्ष ने कहा- यह छेड़छाड़ नहीं
फतनपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामला छेड़छाड़ का नहीं है। पूर्व में छात्रा युवक से बात करती थी। इसलिए वह क्लास रूम में जाकर छात्रा से उसका मोबाइल ले रहा था। तहरीर के आधार पर छानबीन कर आरोपी की तलाश की जा रही है।


तमंचा दिखाकर छात्रा को दी धमकी, मां पहुंची समाधान दिवस में
हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के महेवा मलकिया गांव की एक महिला ने शनिवार को समाधान दिवस में बेटी के साथ छेड़खानी करने वाले युवक की शिकायत की है।
उसका आरोप है कि बेटी महेशगंज बाजार में कोचिंंग पढ़ने जाती है। 12 सितंबर को वह कोचिंग लौट रही थी। तभी रास्ते में एक युवक मुंह में गमछा बांधकर बाइक से छेड़छाड़ करने लगा। बोला कि वह बात नहीं करेगा तो चाचा और भाई को गोली मार देगा। मामले में थानाध्यक्ष पुष्पराज सिंह का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed