{"_id":"61e9a63e46c39f313f0c2195","slug":"attendants-will-also-have-to-show-negative-rtpcr-report-pratapgarh-news-ald3254219171","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीमारदारों को भी दिखानी होगी निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीमारदारों को भी दिखानी होगी निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट
विज्ञापन
corona
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज में मरीजों के तीमारदारों को भी आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट साथ लानी होगी। बगैर निगेटिव रिपोर्ट के तीमारदार मरीजों से मुलाकात नहीं कर पाएंगे। मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के बाद दो मरीजों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्राचार्य ने यह फैसला लिया है।
मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के बाद दो मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन दंग रह गया। चिकित्सकों और हेल्थ वर्करों का मानना है कि ऑपरेशन के बाद तीमारदारों के मिलने से मरीजों में संक्रमण फैला है। ऑपरेशन से पहले मरीजों की कोरोना की जांच कराई जाती है।
मरीजों के संक्रमित होने के बाद डॉक्टर और कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। प्राचार्य ने निर्देश दिया है कि अब एंटीजन जांच के बाद ऑपरेशन नहीं किए जाएंगे। इसके लिए आरटीपीसीआर जांच जरूरी होगी। बगैर आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट के तीमारदार के वार्ड में प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
कोरोना निगेटिव रिपोर्ट देखने के बाद दो मरीजों का ऑपरेशन मेडिकल कॉलेज में हुआ था। ऑपरेशन के दूसरे दिन दोनों मरीज कोरोना पॉजिटिव हो गए। इनकी चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इसे देखते हुए तीमारदारों के लिए आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है। डॉ. सुरेेश सिंह, सीएमएस, राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय