फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Attack on block chief in Pratapgarh, vehicles broken, five people in custody

Crime : प्रतापगढ़ में ब्लॉक प्रमुख पर हमला, तोड़े वाहन, पांच लोग हिरासत में

Sun, 16 Oct 2022 12:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Oct 2022 12:08 AM IST
सार

प्रमुख ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया। इस सूचना पर देर रात दूसरे पक्ष की महिलाएं थाने पहुुुंचकर धरने पर बैठ गईं।

विज्ञापन
Attack on block chief in Pratapgarh, vehicles broken, five people in custody
Pratapgarh News : ब्लाक प्रमुख के वाहन पर छत से पथराव करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कस्बे की रायपुर रोड पर शनिवार की रात भूमि विवाद की खुन्नस में कुछ लोगों ने बेलखरनाथ धाम के ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर हमला बोल दिया। उनके और साथ चल रहे वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रमुख ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया। इस सूचना पर देर रात दूसरे पक्ष की महिलाएं थाने पहुुुंचकर धरने पर बैठ गईं।

विज्ञापन



रामकोला निवासी ब्लाक प्रमुख सुशील सिंह का आरोप है कि शनिवार को वह अपने समर्थकों के साथ कई वाहनों से घर जा रहे थे। रायपुर रोड पर कार रोककर उतरने लगे। तभी सुरेश जायसवाल, रामलाल, रोशन जायसवाल, मनीष, अनीष निवासी रायपुर रोड, अकरम निवासी घोसियाना मोहल्ला व अज्ञात लोगों ने पथराव करते हुए उन पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन

जान बचाने के लिए वह अपनी कार छोड़कर भाग निकले। प्रमुख ने हमले के दौरान फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। मारपीट व पत्थरबाजी में प्रमुख के साथ वाहन में मौजूद अजय सिंह, विशाल विक्रम सिंह, गिरीश उपाध्याय, पंचम व हरीश घायल हो गए। प्रमुख की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दबिश देकर पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।


दूसरे पक्ष से चौकपट्टी निवासी रामलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि ब्लाक प्रमुख सुशील उसकी भूमिधरी जमीन पर कब्जा करने के लिए दो दर्जन से अधिक असलहों से लैस लोगों के साथ पहुंचे थे। पेड़ों को काटते हुए कब्जा करने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। सीओ पट्टी दिलीप सिंह ने बताया कि दूसरे पक्ष की तहरीर मिली है। घटना की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर देर रात आरोपी पक्ष की थाने पहुंची महिलाओं ने पुलिस कार्रवाई का विरोध जताते हुए नारेबाजी की। फिर महिलाएं वहीं धरने पर बैठ गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed