{"_id":"68c3f281bf4a0abeb00d15a6","slug":"atm-booth-caught-fire-due-to-short-circuit-panic-among-bank-employees-and-customers-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : शॉर्ट सर्किट से एटीएम बूथ में लगी आग, बैंककर्मी और उपभोक्ताओं में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : शॉर्ट सर्किट से एटीएम बूथ में लगी आग, बैंककर्मी और उपभोक्ताओं में मचा हड़कंप
Fri, 12 Sep 2025 03:44 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 12 Sep 2025 03:44 PM IST
सार
दुर्गागंज चौकी के पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में लगे एटीएम बूथ में शुक्रवार की दोपहर बाद शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। एटीएम में आग लगने से हड़कंप मच गया। बैंक कर्मचारी और लेनदेन के लिए आए उपभोक्ताओं में अफरातफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
रानीगंज के दुर्गागंज इलाके में पीएनबी के एटीम बूथ में आग लग गई।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
दुर्गागंज चौकी के पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में लगे एटीएम बूथ में शुक्रवार की दोपहर बाद शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। एटीएम में आग लगने से हड़कंप मच गया। बैंक कर्मचारी और लेनदेन के लिए आए उपभोक्ताओं में अफरातफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते एटीएम से धुआं और लपटें निकलने लगीं, जिससे मौजूद लोगों में भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए।
विज्ञापन
हालांकि घटना के समय एटीएम में कोई मौजूद नहीं था। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही दुर्गागंज चौकी प्रभारी अमित सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इस बीच ग्रामीण भी बाल्टी और पानी लेकर मदद में जुट गए, लेकिन आग पर पूरी तरह काबू पाना मुश्किल साबित हो रहा था। कुछ ही देर बाद सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड के पुलिस कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया, तब जाकर बैंक कर्मचारी और उपभोक्ताओं और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। बैंक मैनेजर हरिकांत पांडेय ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से एटीएम बूथ के उपकरण जले हैं, एटीएम में रखे हुए कैश तक आग नहीं पहुंची, जिससे वह सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
