{"_id":"bdd2872630d6c6eead7f11cf70ac7ea2","slug":"atm-blow-ten-thousand-woman-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से दस हजार उड़ाने वाली महिला को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम से दस हजार उड़ाने वाली महिला को दबोचा
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Sat, 23 May 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
पट्टी (ब्यूरो)। दूसरे के कार्ड से दस हजार रुपये उड़ाने वाली महिला को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि पीड़ित द्वारा तहरीर न देने और रकम लौटाने के बाद महिला को छोड़ दिया गया।
क्षेत्र के सरसतपुर गांव निवासी शिवशंकर पीएनबी शाखा के एटीएम से शुक्रवार को दस हजार रुपये निकाल रहे थे। इस बीच पीछे खड़े युवक व युवती ने उन्हें धकेल कर बगल कर दिया और अपना कार्ड डालने का नाटक कर पैसा निकाल लिया। जब उनके मोबाइल पर रुपये निकलने का मैसेज आया तो वह परेशान हो उठे। दोनों की तलाश करने लगे। इस बीच युवक तो खिसक गया, लेकिन युवती उनके हाथ आ गई। शोरशराबे पर जुटे लोग उसे लेकर कोतवाली आ गए। युवती एक नर्सिंग होम में काम करती है।
मामला पुलिस तक पहुंचने पर वह गिड़गिड़ाने लगी और उसने निकाले गए रुपये वापस कर दिए। पीड़ित ने भी तहरीर नहीं दी। इस पर पुलिस ने महिला को छोड़ दिया। कोतवाल अजीत पांडेय ने बताया कि पीड़ित द्वारा तहरीर न देने पर महिला को छोड़ दिया गया।