फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   assembly election 2022 Samajwadi Party two seats from BJP, Minister Moti Singh lost, Rajabhaiya won for the eighth time

प्रतापगढ़ में सपा ने भाजपा से दो सीटें छीनीं, मंत्री मोती सिंह हारे, राजाभैया आठवीं बार जीते

Thu, 10 Mar 2022 09:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Mar 2022 09:08 PM IST
सार

भाजपा सरकार में कबीना मंत्री रहे राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह पट्टी विधानसभा से चुनाव हार गए हैं। सपा प्रत्याशी राम सिंह पटेल ने उन्हें 25 हजार से अधिक वोटों से हराया। इसी तरह भाजपा के कब्जे में रही रानीगंज सीट सपा ने छीन ली।

विज्ञापन
assembly election 2022 Samajwadi Party two seats from BJP, Minister Moti Singh lost, Rajabhaiya won for the eighth time
प्रतापगढ़़ में जीत के बाद प्रमाण पत्र लेते कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया। - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

जिले की सात विधान सभा सीटों के चुनाव परिणाम में इस बार उलटफेर देखने को मिला। सपा ने जहां दो सीटें भाजपा से छीन लीं, वहीं भाजपा व अपना दल गठबंधन को दो सीटों से संतोष करना पड़ा। अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल चुनाव हार गईं। रामपुर खास में कांग्रेस का वर्चस्व बरकरार रहा। यहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा मोना ने जीत की हैट्रिक लगाई है।

विज्ञापन




भाजपा सरकार में कबीना मंत्री रहे राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह पट्टी विधानसभा से चुनाव हार गए हैं। सपा प्रत्याशी राम सिंह पटेल ने उन्हें 25 हजार से अधिक वोटों से हराया। इसी तरह भाजपा के कब्जे में रही रानीगंज सीट सपा ने छीन ली। यहां अपना दल एस से विश्वनाथगंज से विधायक रहे डॉ. आरके वर्मा ने सपा के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए भाजपा विधायक धीरज ओझा को हरा दिया।

विज्ञापन

बाबागंज से विनोद सरोज जीते
कुंडा से सात बार निर्दल विधायक रहे रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया ने पहली बार अपनी पार्टी जनसत्ता दल से चुनाव लड़ते हुए जीत हासिल की है। उन्होंने सपा प्रत्याशी गुलशन यादव को 30 हजार से अधिक वोटों से हराया। बाबागंज विधानसभा सीट पर भी राजाभैया की पार्टी जनसत्ता दल के उम्मीदवार विनोद सरोज ने जीत दर्ज की है। वह लगातार चौथी बार विधायक बने हैं।

मोना मिश्रा ने बरकरार रखी सीट
इससे पहले वह लगातार तीन बार निर्दल विधायक रहे। उन्होंने सपा प्रत्याशी गिरीशचंद्र को हराया। रामपुर खास विधानसभा सीट पर कांग्रेस अपना कब्जा बरकरार रखने में कामयाब रही है। यहां से कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा मोना ने भाजपा प्रत्याशी नागेश प्रताप सिंह को 14 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया। प्रतापगढ़ सदर सीट पर भाजपा गठबंधन ने अपना कब्जा बरकरार रखा है।



यहां से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र मौर्या ने 24 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की है। उन्होंने सपा गठबंधन की सहयोगी पार्टी अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल को हराया। विश्वनाथगंज विधानसभा सीट पर भी भाजपा गठबंधन ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। यहां से अपना दल एस के उम्मीदवार जीतलाल पटेल ने सपा के सौरभ सिंह को हराकर जीत हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed