फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   aparajita -ladies become self made by good skill

हुनर तराश कर आत्मनिर्भर बनें महिलाएं

Sun, 17 Nov 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
aparajita -ladies become self made by good skill
अजीतनगर में अपराजिता के बैनर तले परविर्तन पथ में आयोजित महिला जागरूकता गोष्ठी में बोलती संचालिक - फोटो : PRATAPGARH
हुनर तराश कर आत्मनिर्भर बनें महिलाएं
विज्ञापन

अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत महिला गोष्ठी
प्रतापगढ़। शहर के सदर बाजार स्थित परिवर्तन पथ संस्थान में शनिवार को अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत महिला गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें महिला स्वावलंबन के प्रति महिलाओं को प्रेरित किया गया। इस दौरान महिलाओं, बालिकाओं ने आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया गया।

डायरेक्टर रंजना सिंह ने कहा कि महिलाएं अब घर की चौखट तक सीमित नहीं रह गई हैं। वह परिवार व समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि हाथों में हुनर होगा तो खुद स्वावलंबित होकर दूसरे को भी मुख्य धारा से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं अपने हाथों से हुनर को तराश रही हैं। वह गृहस्थी के साथ ही परिवार के विकास में आर्थिक सहयोग भी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ग्रहण करने की कोई उम्र नहीं होती, शिक्षा के साथ ही साथ व्यवसायिक कोर्स भी करें, ताकि आगे चलकर आसानी से रोजगार मुहैया हो सके। उन्होंने कहा कि हम सभी को महिला स्वावलंबन के लिए लोगों को जागरूक करना होगा। इसके लिए घर-घर जाकर महिलाओं को प्रेरित करना होगा। उन्होंने मेहंदी, ब्यूटीशियन, सिलाई सहित अन्य व्यवसायिक कोर्स के विषय में महिलाओं को जानकारी दी। इस दौरान बालिकाओं ने महिला स्वावलंबन से संबंधित स्लोगन भी बनाए। ब्यूटीशियन ताहिरा शेख ने ब्यूटीशियन कोर्स से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस अल्पकालिक कोर्स की बहुत डिमांड है। कम समय से कोर्स कर महिलाएं अच्छी कमाई कर सकती हैं। लाजवंती कसौधन ने सिलाई की बारीकियों से रूबरू कराया। इस अवसर पर अनीषा महशर, एकता, वर्षा, रुचि सिंह, आफरीन, नौसीन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed