फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Anurag Thakur sought votes for BJP candidates in Pratapgarh

प्रतापगढ़ में बोले अनुराग ठाकुर : जो टोटी चुराते हैं, वह रोटी क्या देंगे

Fri, 25 Feb 2022 08:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Feb 2022 08:51 PM IST
सार

विश्वनाथगंज विधान सभा क्षेत्र के मिश्रपुर बाग में अपना दल एस प्रत्याशी जीत लाल पटेल के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 5 साल पहले माफिया, दबंगों, व्यापारियों को डराने वाली सरकार को भगाने का काम भाजपा ने करके दिखाया है।

विज्ञापन
Anurag Thakur sought votes for BJP candidates in Pratapgarh
प्रतापगढ़ में जनसभा करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अनुप्रिया पटेल। - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री व अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विश्वनाथगंज विधानसभा में चुनावी जनसभा कर भाजपा- अपना दल एस गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा की। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन





विश्वनाथगंज विधान सभा क्षेत्र के मिश्रपुर बाग में अपना दल एस प्रत्याशी जीत लाल पटेल के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 5 साल पहले माफिया, दबंगों, व्यापारियों को डराने वाली सरकार को भगाने का काम भाजपा ने करके दिखाया है। दंगाइयों को साफ करने का काम भाजपा ने किया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा होगी तभी विकास होगा।
विज्ञापन





रोजगार व स्वरोजगार देने का काम करने के साथ और रोजगार भी देने का ऐलान किया है। उन्होंने सपा सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सपा की सरकार मुफ्त बिजली देगी, लेकिन 10 साल की सरकार में बिजली के तार पर सिर्फ कपड़े सुखाने का काम किया गयाहै। उन्होंने कहा कि जो टोटी चुराते हैं, वह रोटी क्या देंगे। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की योजनाओं को गिनाया
कहा कि भाजपा सरकार ने होली दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर, 28 करोड़ वैक्सीन मुक्त देने का काम किया है। मेडिकल कॉलेज पूरे यूपी में 15 मेडिकल कॉलेज से 59 मेडिकल कॉलेज बनाने का काम हमने किया। दवा, मोबाइल, स्कूटी तथा टेबलेट दे देने का काम हम करेंगे। सामूहिक विवाह में 50 लाख से एक लाख करने का ऐलान तथा सुमंगला योजना को 15 से 25 हजार मिलेंगे।




अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि विश्वनाथगंज विधानसभा का प्रत्याशी जीत लाल पटेल गरीब किसान परिवार का बेटा है। वह दुख दर्द और गरीबी में पला बढ़ा है। वह जानता है की गरीबी क्या होती है। उन्होंने कहा कि कहा कि जिसका नाम है जीतलाल है, उसका मतलब ही है, जीत फतेह और कामयाबी। उन्होंने अपना दल एस से सपा में शामिल होने वाले विश्वनाथगंज विधायक पर बगैर नाम लिए ही निशाना साधा।

जमीनी कार्यकर्ता ही खड़ा करते हैं पार्टी
कहा कि जीतलाल पटेल जैसे पार्टी के सच्चे सिपाही ने ही पार्टी को खड़ा किया। संघर्षों का सफर हर किसी को रास नहीं आता। जमीनी कार्यकर्ता ही पार्टी को खड़ा करते हैं, लेकिन गद्दार निकले और भाग गए। उन्होंने कहा कि यूपी में विकास सुशासन गरीब कल्याण योजना से गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।




समाजवादी पार्टी का तो सूपड़ा साफ साफ हो चुका है। पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता, अनिल प्रताप सिंह, प्रतिभा सिं,ह शिवाकांत ओझा , राज कुमार पाल ने भी जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर लक्ष्मणपुर ब्लाक प्रमुख पति डॉ. राकेश सिंह, गुड्डन सिंह, कुलदीप पटेल, बृजेश पटेल, राम लखन वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed