फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   antyoday ration card

जिनके नाम जमीन और मुफ्त कनेक्शन उनका कटेगा अंत्योदय राशनकार्ड

Fri, 17 Jul 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
antyoday ration card
antyoday ration card
-जिनके नाम जमीन और मुफ्त कनेक्शन उनका कटेगा अंत्योदय राशनकार्ड
विज्ञापन

-जिले में 74,426 लाभार्थियों की जांच के लिए चला अभियान
प्रतापगढ़। पहले अंत्योदय राशनकार्ड धारकों को मुफ्त में बिजली का कनेक्शन दिया गया और अब बिजली का कनेक्शन लेने वालों का राशनकार्ड समाप्त करने के लिए तैयारी हो गई है। शासन के इस आदेश ने लोगों की नींद उड़ा दी है। जिलेभर में इन दिनों प्रारंभ हुए जांच अभियान से अंत्योदय राशनकार्ड धारकों में हड़कंप मचा हुआ है।
जिले में 74,426 अंत्योदय राशनकार्ड हैं। जिन्हें प्रतिमाह 20 किग्रा गेहूं और 15 किग्रा चावल दिया जाता है। इन परिवारों को दो रुपये प्रति किग्रा की दर से गेहूं और तीन रुपये किग्रा की दर से चावल का वितरण किया जाता है। जिला प्रशासन के अनुसार अंत्योदय राशनकार्ड धारकों में बेहद गरीब परिवारों को शामिल किया गया है। दो वर्ष पहले प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत अंत्योदय राशनकार्ड धारकों से आधारकार्ड लेकर मुफ्त में बिजली का कनेक्शन दिया गया। इधर, शासन का एक नया आदेश आया है जिसमें अंत्योदय राशनकार्ड धारकों की पात्रता की जांच कराने को कहा गया है। पात्र की श्रेणी में उन लोगों को शामिल करने को कहा गया है, जिन लोगों ने बिजली का कनेक्शन ले रखा है। या उसके पास पक्का मकान है, अथवा लाभार्थी के नाम जमीन है।
विज्ञापन

अंत्योदय कार्डधारकों को जिला प्रशासन ने अत्यंत गरीब मानते हुए उन्हें प्रधानमंत्री आवास से भी लाभान्वित किया है। ऐसेे में अधिकांश अंत्योदय कार्डधारकों के पास पक्का मकान भी है। ऐसे में अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के हाथ से अब कोटे से राशन मिलना भी बंद हो जाएगा। ब्लाकों में जांच का अभियान चलते ही हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी वर्ष से होने से प्रधानों का बढ़ा हस्तक्षेप
प्रधानी का चुनाव इसी साल होना है। अंत्योदय राशनकार्ड धारकों की जांच में भावी प्रधान भी अपना भविष्य तलाश रहे हैं। प्रधान अपने विरोधियों का कार्ड निरस्त कराने और करीबियों को पात्र ठहराने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं।

अंत्योदय राशनकार्डों की जांच के लिए बीडीओ को पत्र लिखा गया है। अपात्रों की सूची आते ही उन्हें बाहर करके नए पात्रों का चयन किया जाएगा। हालांकि अभी नए लोगों का चयन करने के लिए कोई आदेश नहीं आया है। -सुनील कुमार, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed