फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Another youth died due to dengue, number of infected reached 84

Pratapgarh News: डेंगू से एक और युवक की गई जान, संक्रमितों की संख्या पहुंची 84

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Another youth died due to dengue, number of infected reached 84
डेंगू संक्रमित एक और युवक ने इलाज के दौरान प्रयागराज में दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने जानकारी से इन्कार कर दिया। एक माह पूर्व मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी की मौत हो चुकी है। जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या 84 पहुंच गई है।
विज्ञापन

बाबागंज ब्लाॅक क्षेत्र के रुमतीपुरराय असकरनपुर निवासी शिवम सिंह उर्फ अनुभव (24 ) को सप्ताहभर से तेज बुखार आ रहा था। परिजन कुंडा के चिकित्सकों से इलाज कराए। आराम न मिलने पर प्रयागराज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जांच में उसकी रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई। चिकित्सक भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिए। मंगलवार की सुबह शिवम की मौत हो गई। बीते एक माह पहले मेडिकल कॉलेज के एक कर्मचारी की डेंगू से मौत हुई थी। जिला मलेरिया अधिकारी केपी द्विवेदी ने बताया कि डेंगू से किसी की मौत की सूचना नहीं है। डेंगू संक्रमित तब माना जाता है जब मरीज मेडिकल कॉलेज में जांच कराता है। मौत का कारण पता लगाया जाएगा। गौरा के भवानीगढ़ की सुनीता पटेल और रामपुर बावली निसासी सुप्रिया तिवारी की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव मिली हैं। दोनों मरीजों का इलाज चल रहा है। हालांकि किसी प्रकार की उन्हें दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed