{"_id":"5ecab46662daaa44ff714cd4","slug":"another-corona-patient-found-in-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में मिला कोरोना का एक और मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ में मिला कोरोना का एक और मरीज
Sun, 24 May 2020 11:22 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़

Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 24 May 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना से पीड़ित एक और मरीज सामने आया है। हालाकि पीड़ित युवक प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती है। कुछ दिनों पहले वह परिवार के साथ कार से मुंबई से आया था। उसकी पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव है।
जेठवारा के सरायमकई गांव का एक युवक पत्नी और तीन बच्चों के साथ मुंबई के कुलावा में रहता था। बीते 12 मई को अपनी बुआ की कार लेकर परिवार सहित घर आया।
अस्पताल में जांच कराने के बाद खुद परिवार सहित पुराने मकान में क्वारंटाइन हो गया। शुक्रवार को अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजन शनिवार को उसे लेकर लालगंज सीएचसी पहुंचे।
उसने चिकित्सकों को खांसी के साथ बुखार आने की जानकारी दी। कोरोना का लक्षण साफ-साफ उसमें जाहिर हो रहा था। इसलिए चिकित्सकों ने उसे एसआरएन रेफर कर दिया। उसके साथ पत्नी भी प्रयागराज चली गई। प्रयागराज में दंपति का सैंपल लेकर जांच की गई। युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आई। उसकी पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव है।
विज्ञापन
एसआरएन के चिकित्सकों ने इसकी जानकारी सीएमओ को दी। युवक को कोविड अस्पताल प्रयागराज मेें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही सीएमओ ने लक्ष्मणपुर चिकित्सकों की टीम मौके पर भेजकर उसके परिवार के अन्य सदस्यों को होम क्वारंटाइन कराने का निर्देश दिया।
खबर लिखे जाने तक टीम युवक के गांव में नहीं पहुंची थी। सीएमओ ने बताया कि युवक के साथ मुंबई से घर आने वाले उसके परिवार के सभी लोगों की सैंपलिंग कराया जाएगा। सभी को परिवार के साथ अन्य लोगों से अलग रखा जाएगा।