फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Annapurna vehicles will run in 303 villages of Raniganj

रानीगंज के 303 गांवों में चलेंगे अन्नपूर्णा वाहन

Mon, 30 Mar 2020 11:03 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Annapurna vehicles will run in 303 villages of Raniganj
Annapurna vehicles will run in 303 villages of Raniganj - फोटो : PRATAPGARH
लॉकडाउन के दौरान गरीब, मजदूर व कामगारों को भोजन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। रानीगंज तहसील क्षेत्र में गरीबों, मजदूरों एवं कामगारों के लिए अन्नपूर्णा वाहनों का संचालन होगा। ये वाहन गांव-गांव भ्रमण करके भोजन सामग्री मुहैया कराएंगे। मंगलवार से इन वाहनों की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

रानीगंज तहसील क्षेत्र मेें 303 गांव हैं। इन गांवों में कई मजदूर व गरीब परिवार हैं। इनकी कमाई का जरिया मजदूरी ही है। जिले में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन के चलते उनके परिवार पर संकट खड़ा हो गया है। कमाई न होने की वजह से दो जून की रोटी का जुगाड़ करना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

ऐसे परिवारों की समस्याओं को देखते हुए रानीगंज तहसील प्रशासन की ओर से अन्नपूर्णा वाहन के संचालन की पहल शुरू की गई है। तहसील क्षेत्र के 303 गांवों मेें कोई भी गरीब व मजदूर का परिवार भूखा न रहे, इसके लिए यह व्यवस्था शुरू की जा रही है। इसके लिए चार वाहनों को लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी रूट चार्ट के अनुसार ही भ्रमण करेंगे। अन्नपूर्णा वाहन में चावल, दाल, आटा सहित खाद्य सामग्री रहेगी। गांव मेें वाहन पहुंचने पर मजदूर व गरीब परिवार के लोगों के घरों में यह सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

सभी मजदूरों एवं गरीबों की सूची तैयार की जाएगी। ताकि उन्हें समय-समय पर भोजन सामग्री मुहैया कराई जा सके। रानीगंज एसडीएम राहुल कुमार यादव ने बताया कि महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है।
इसे रोकने के लिए लॉकडाउन की पहल की गई है। गरीब व मजदूर वर्ग के लोगों के लिए संकट गहरा गया है। इसे देखते हुए अन्नपूर्णा वाहन की पहल शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed