फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Angry XI student leap in front of train, death

परिजनों से नाराज दसवीं के छात्र ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग, मौत

Sat, 01 Jun 2019 12:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Jun 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Angry XI student leap in front of train, death
demo pic - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग पर राईपुर गांव के समीप शुक्रवार को परिजनों से नाराज किशोर ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी।
विज्ञापन


रोते-बिलखते घरवाले घटनास्थल पर पहुंचे। रानीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रानीगंज थाना क्षेत्र के आमापुर बेर्रा निवासी सनी कुमार विश्वकर्मा (14) पुत्र रामसमुझ विश्वकर्मा दसवीं का छात्र था। चार भाइयों में वह दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन


घरवालों से वह किसी बात को लेकर जिद पर अड़ा था। जिसे लेकर उसे मां ने फटकार लगा दी। इससे नाराज होकर वह शुक्रवार को घर से निकल पड़ा। लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग पर राईपुर गांव के समीप बनारस से लखनऊ जा रही जनता एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने पुलिस के साथ सनी के परिजन को घटना की जानकारी दी।  खबर मिलते ही रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक किशोर के पिता ने बताया कि वह मनोरोगी था। उसका इलाज चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed