फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   An old man died due to collision with an unknown vehicle

Pratapgarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की जान गई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
An old man died due to collision with an unknown vehicle
कुंडा। अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हथिगवां थाना क्षेत्र के सुनियांवा गांव निवासी 60 वर्षीय दिवाकर मौर्य सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे घर से बाइक लेकर मानिकपुर जाने के लिए निकले थे। अभी वह कुंडा कोतवाली क्षेत्र के कुंडा बिहार मार्ग पर मदरिया पुर गांव के पास पहुंचे थे कि तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए कुंडा सीएचसी ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही बेटा आलोक कुमार, पियूष कुमार, बेटी पदमा, सालिनी व पत्नी कृष्णा देवी समेत परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed