फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   An exhibition will be held in Shaheed Udyan, a short film based on Maha Kumbh will be shown

Pratapgarh News: शहीद उद्यान में लगेगी प्रदर्शनी, दिखाई जाएगी महाकुंभ आधारित लघु फिल्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
An exhibition will be held in Shaheed Udyan, a short film based on Maha Kumbh will be shown
शहर के शहीद उद्यान पार्क कंपनी गार्डेन में 25 से 27 मार्च तक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें महाकुंभ पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई जाएगी। प्रदेश के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष एवं केंद्र सरकार के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों की तैयारियों से जुड़ी बैठक डीएम शिव सहाय अवस्थी ने रविवार को विकास भवन सभागार में की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेले में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी, रोजगार मेला, आरोग्य मेला, ऋण वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। सरकार के कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि प्रदर्शनी में जनपद की विगत आठ वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, स्थापित व निर्माणाधीन परियोजनाओं, नई औद्योगिक इकाइयों के अच्छे फोटो व मॉडल प्रदर्शित करें। योजनाओं की जानकारी की पुस्तिका रखी जाए। कार्यक्रम अन्नदाता किसान की समृद्धि, महिला सशक्तीकरण, अवसंरचना विकास, युवा एवं रोजगार, हस्तशिल्प एवं ओडीओपी व अंत्योदय से सर्वोदय थीम पर आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाभार्थियों को टूल किट, ऋण वितरण व चेक जनप्रतिनिधियों द्वारा दिया जाएगा। परियोजना निदेशक (डीआरडीए) को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया गया है। बैठक में एडीएम आदित्य प्रजापति, डीआरडीए दयाराम यादव, सीएमओ डाॅ. एएन प्रसाद, उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed