फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ambulance carrying dead body from Chandigarh overturned in a pit, three injured

Pratapgarh News: चंडीगढ़ से शव लेकर आ रही एंबुलेंस गड्ढ़े में पलटी, तीन घायल

Wed, 25 Oct 2023 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 25 Oct 2023 09:26 PM IST
विज्ञापन
Ambulance carrying dead body from Chandigarh overturned in a pit, three injured
चंडीगढ़ से शव लेकर आ रही एंबुलेंस अंतू के कोलगढ़ा गांव के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। जिसमे तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



अंतू के कोलबजरडीह निवासी स्वामीनाथ गुप्ता (55) चंडीगढ़ में ई रिक्शा चलाकर परिवार का गुजर बसर करता था। परिवार के सभी सदस्य गांव में रहते हैं। मंगलवार को चंडीगढ़ में अचानक उसके सीने में दर्द हुआ। ई रिक्शा मालिक सुरेश यादव उसे लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचा। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मृतक की छोटी बेटी सुमन गुप्ता दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंची।


वहां से पिता का शव एंबुलेंस से लेकर घर आ रही थी। बुधवार की शाम एंबुलेंस गांव के करीब पहुंची। इस बीच अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। जिससे एंबुलेंस में बैठे लोग चीखने चिल्लाने लगे। आस पास के लोग भागकर पहुंचे। एंबुलेंस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायल सुमन, चालक रोहित व एक अन्य को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सूचना पर पहुंचे परिजन शव को एंबुलेंस से निकालकर घर ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed