{"_id":"5ed699936584b0592916214f","slug":"ambika-murder-case-3-after-burnt-police-vehicle-miscreants-attacked-the-house-of-the-accused","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंबिका हत्याकांड (3): पुलिस वाहन फूंकने के बाद उपद्रवियों ने आरोपियों के घर बोला धावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबिका हत्याकांड (3): पुलिस वाहन फूंकने के बाद उपद्रवियों ने आरोपियों के घर बोला धावा
Tue, 02 Jun 2020 11:56 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 02 Jun 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
फतनपुर थाने के भुजैनी में बवाल के दौरान ग्रामीणों द्वारा जलाई गई पुलिस की बोलेरो की जांच करते अधिकारी।
- फोटो : pratapgarh
युवक को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाने की घटना से आक्रोशित लोगों ने पहले पुलिस टीम पर हमला बोला। इसके बाद उपद्रवियों का हुजूम आरोपियों के घर की ओर कूच कर गया। लोगों को आते आरोपी घर से भाग निकले। हालांकि कुछ लोगों के बीच में आने के बाद उपद्रवी लौट गए। आधी रात को भारी फोर्स पहुंचने के बाद माहौल शांत होने पर ही अंबिका को फूंकने के आरोपी गांव से भागने के लिए निकले, लेकिन पुलिस की घेराबंदी में फंस गए। घटना के बाद आसपास के गांवों से भी सैकड़ों लोग आ गए थे। घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
फतनपुर थाना क्षेत्र के भुजैनी गांव में हत्यारोपियों का घर।
- फोटो : pratapgarh
फतनपुर के भुजैनी में अंबिका पटेल को पेड़ से बांधकर जिंदा जला देने की घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। डायल 112 के पुलिसकर्मी और थानाध्यक्ष फतनपुर अंबिका की मौत से अनजान थे। वह घटनास्थल की ओर तेजी से जा रहे थे। अचानक शोरशराबे के बीच उन पर पथराव शुरू हो गया। इस पर पुलिसकर्मी जान बचाकर भाग निकले।
पुलिस वाहनों को फूंकने के बाद उपद्रवियों ने अंबिका को फूंकने के आरोपियों के घर की तरफ कूच कर दिया। भीड़ को आते देख आरोपी परिवारवालों के साथ घरों से भाग निकले। मकान का दरवाजा बंद होने व गांव के कुछ लोगों के समझाने पर भीड़ पीछे हटी। आधी रात को भारी फोर्स पहुंचने पर माहौल शांत हुआ। मौका देख महिला आरक्षी के परिजन गांव से बाहर की ओर भागे, लेकिन पुलिस की घेराबंदी में फंस गए। सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। रात में ही आरोपियों के घर के बाहर पीएसी तैनात कर दी गई।
पुलिस वाहनों को फूंकने के बाद उपद्रवियों ने अंबिका को फूंकने के आरोपियों के घर की तरफ कूच कर दिया। भीड़ को आते देख आरोपी परिवारवालों के साथ घरों से भाग निकले। मकान का दरवाजा बंद होने व गांव के कुछ लोगों के समझाने पर भीड़ पीछे हटी। आधी रात को भारी फोर्स पहुंचने पर माहौल शांत हुआ। मौका देख महिला आरक्षी के परिजन गांव से बाहर की ओर भागे, लेकिन पुलिस की घेराबंदी में फंस गए। सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। रात में ही आरोपियों के घर के बाहर पीएसी तैनात कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
फतनपुर थाने के भुजैनी में घटना के बाद बंद रही हत्यारोपी की दुकान।
- फोटो : pratapgarh
जहां परवान चढ़ी मोहब्बत की दास्तान, वहीं निकली जान
भुजैनी के जिस बाग में अंबिका की गांव की युवती के साथ मोहब्बत परवान चढ़ी थी, आखिरकार वहीं उसकी तड़प-तड़पकर जान भी निकली। अंबिका ने युवती को पढ़ाने के लिए अपनी पढ़ाई छोड़कर प्राइवेट कंपनी में नौकरी तक की। दो साल पहले युवती के सिपाही बनने के बाद वह अकेला हो गया। वह महिला सिपाही से मिलने के लिए उसके तैनाती स्थल कानपुर भी जाया करता था। महिला सिपाही के परिजनों को इस पर एतराज था। मामले को लेकर कई बार रिश्तेदारों की पंचायत भी हो चुकी थी। फिर भी महिला सिपाही की मोहब्बत में अंबिका को जुनून सवार था।फतनपुर थाना क्षेत्र के भुजैनी निवासी अंबिका प्रसाद पटेल को जिंदा जलाकर मार डालने की कहानी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार पढने के दौरान ही अंबिका की पड़ोस की रहने वाली युवती से मोहब्बत हो गई थी। दोनों के प्यार की कहानी फेसबुक पर वायरल तस्वीरें भी बयां कर रही हैं। तस्वीरों में वह युवती के बीमार होने पर उसका सिर दबाता दिख रहा है। तस्वीरें भी उसी यूकेलिप्टस बाग की हैं जहां उसे पेड़ से बांधकर जिंदा जला दिया गया।