फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ambika massacre: conspiracy hatched by cousin of female accused

अंबिका हत्याकांड: महिला आरक्षी के चचेरे भाई ने रची साजिश

Wed, 03 Jun 2020 11:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ambika massacre: conspiracy hatched by cousin of female accused
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
फतनपुर के भुजैनी में युवक को पेड़ से बांधकर पेट्रोल डालने के बाद जिंदा जलाने की साजिश महिला आरक्षी के चचेरे भाई ने रची थी। घटना को अंजाम देने के लिए दो बाहरी लोगों को भी बुलाया गया था। कुल छह लोगों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी मौके की तलाश में थे और अंबिका के घर से बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे। 
विज्ञापन


 

Ambika massacre: conspiracy hatched by cousin of female accused
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
भुजैनी निवासी अंबिका प्रसाद पटेल पुत्र रणविजय पटेल से उसके पट्टीदार भी नाराज थे। अंबिका घर के बगल की ही रहने वाली कानपुर में तैनात महिला आरक्षी से प्रेम करता था। यह बात महिला आरक्षी के परिवारवालों को पसंद नहीं थी।

अंबिका के सोशल मीडिया पर महिला आरक्षी की आपत्तिजनक तस्वीरों को वायरल करने के बाद से दोनों परिवारों के बीच अदावत बढ़ गई थी। सिपाही के पिता हरिशंकर पटेल की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में अंबिका को पुलिस ने जेल भेज दिया था। वह एक अप्रैल को जेल से अंतरिम जमानत पर छूटा था। जेल से छूटने के बाद भी वह महिला आरक्षी से ही शादी करने की बातें करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ambika massacre: conspiracy hatched by cousin of female accused
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
जिससे इलाके में महिला आरक्षी के परिवारवालों की बदनामी हो रही थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस पर महिला आरक्षी के चचेरे भाई राममिलन ने अंबिका को ठिकाने लगाने की साजिश रची। घटना वाले दिन दो बाहरी लोगों को भी बुलाया था। वह महिला आरक्षी के पुराने मकान में रुके थे।

सभी अंबिका के घर से बाहर निकलने का इंतजार करते रहे। शाम को मौका मिलते ही अंबिका के सिर पर वजनदार हथियार से प्रहार कर बेहोश करने के बाद उसे यूकेलिप्टस की बाग में पेड़ से बांधकर जिंदा जला दिया।

पुलिस का अनुमान है कि घटना को छह लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है। नामजद आरोपी राममिलन की तलाश में लगातार पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं। उसके मिलने के बाद ही घटना में शामिल लोगों की जानकारी हो सकेगी। सीओ रानीगंज डा. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि घटना के मुख्य सूत्रधार राममिलन की तलाश की जा रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed