{"_id":"5ed69566a75c5b30ac150fa3","slug":"ambika-massacre-1-first-struck-unconscious-by-hitting-his-head-then-sprayed-petrol-in-a-tree-and-burnt-ambika-alive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंबिका हत्याकांड (1): पहले सिर पर वार कर किया बेहोश, फिर पेड़ में बांध पेट्रोल छिड़ककर जिंदा फूंक दिया अंबिका को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबिका हत्याकांड (1): पहले सिर पर वार कर किया बेहोश, फिर पेड़ में बांध पेट्रोल छिड़ककर जिंदा फूंक दिया अंबिका को
Tue, 02 Jun 2020 11:37 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 02 Jun 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
फतनपुर थाने के भुजैनी गांव में पेड़ से बांधकर जिंदा जलाए गए युवक के बिलखते परिजन।
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सिपाही के साथ फेसबुक पर अपनी तस्वीर वायरल करने के मामले में जेल से अंतरिम जमानत पर छूटे अंबिका प्रसाद पटेल को जिंदा जलाने की घटना पूरी प्लानिंग के तहत अंजाम दी गई। घर से फोन पर बात करते हुए निकले अंबिका के सिर पर पहले किसी धारदार हथियार से प्रहार किया गया। इससे वह बेहोश हो गया।
इसके बाद हत्यारों ने उसे बाग में यूकेलिप्टस के पेड़ से लोहे के तार से तीन जगह बांधने के बाद पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी नहर की ओर दो बाइकों से भाग निकले। मौके से पेट्रोल वाली कोल्डड्रिंक की बोतल बरामद हुई है। पुलिस को शव निकालने के लिए पेड़ के तने को काटना पड़ा। बेटी महिला आरक्षी की फोटो फेसबुक पर वायरल करने से पिता हरिशंकर पटेल अंबिका से बुरी तरह खार खाया था। वह काफी समय से मौके की तलाश में था।

फतनपुर थाना क्षेत्र के भुजैनी गांव स्थित बगीचा जहां पेड़ से बांधकर युवक अंबिका को जिंदा जलाया गया।
- फोटो : pratapgarh
फतनपुर थाना क्षेत्र के भुजैनी निवासी अंबिका प्रसाद पटेल पुत्र रणविजय पटेल गांव की ही एक युवती से प्यार करता था। यह बात युवती के परिवारवालों को पसंद नहीं थी। युवती के पुलिस विभाग में भर्ती होने के बाद अंबिका की उससे दूरी बन गई। कुछ दिनों पहले अंबिका ने युवती के नाम से बनी फर्जी फेसबुक आईडी पर उसके साथ अपनी तस्वीरें अपलोड कर दी थीं। जिसके बाद युवती के पिता हरिशंकर पटेल ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एक अप्रैल को वह अंतरिम जमानत पर छूटने के बाद घर आया। परिजनों का आरोप है कि महिला सिपाही के परिवार के लोग उसे बराबर धमकी दे रहे थे। सोमवार की रात करीब सवा सात बजे अंबिका फोन पर बात करते हुए घर से नहर पुलिया की ओर जाने के लिए निकला। काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचा। बाद में परिवार के लोगों को अंबिका को पेड़ में बांधकर जिंदा जलाने की जानकारी हुई।

अंबिका प्रसाद पटेल। फाइल फोटो
- फोटो : pratapgarh
सीओ रानीगंज डा. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि मौके से कोल्डड्रिंक की बोतल मिली है। जिसमे पेट्रोल बचा था। अंबिका की हत्या सोची समझी साजिश के तहत की गई है। सूत्रों के अनुसार उसके सिर वजनदार हथियार से प्रहार किया गया था। जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसे पेड़ से बांधने के बाद पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। ग्रामीणों ने रात करीब सवा आठ बजे दो बाइक से चार लोगों को नहर पुलिया की ओर जाते देखा भी था। आशंका जताई जा रही है कि बाइक से भागने वालों ने ही घटना को अंजाम दिया है।
फतनपुर के भुजैनी में जिंदा जलाए गए युवक के पोस्टमार्टम के बाद सई किनारे प्रशासन की मौजूदगी में अंतिम संस्कार करते परिजन।
- फोटो : pratapgarh