फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Amazing... Dead man paid 13 days wages under MNREGA,

Pratapgarh News: गजब... मुर्दे ने 13 दिन की मनरेगा में मजदूरी, 40 दिन का वेतन भुगतान भी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Amazing... Dead man paid 13 days wages under MNREGA,
गजब! मनरेगा में अब मुर्दों को भी काम मिलने लगा है। विभाग वेतन का भुगतान तत्काल कर रहा है। मामला मानधाता के सरायभीम सेन गांव का है। यहां जिम्मेदारों ने एक मुर्दे से 13 दिनों तक मनरेगा के तहत झाड़ी की सफाई व मिट्टी की भराई कराई। साथ ही 40 दिनों का भुगतान भी उसके खाते में कर दिया। अफसरों की माने तो मुर्दा रकम भी हजम कर गया।
विज्ञापन

सरायभीम सेन के रामदीन का जॉब कॉर्ड (संख्या 4081) बनाया गया था। उनकी मौत 29 जुलाई को हो चुकी है। पंचायत विभाग के सचिव ने मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी किया था। लेकिन रामदीन की मौत के अगले दिन यानी 30 जुलाई से अगले 13 दिनों तक मृतक ने श्रीराम की दुकान के बगल मिट्टी की भराई और झाड़ी की सफाई का काम किया। उनकी उपस्थिति मस्टर रोल में दर्ज की गई। जिस मनरेगा काम के लिए मृतक को लगाया गया था, उसमें कुल 30 श्रमिक काम कर रहे थे। मृतक का मस्टर रोल में नौवां नंबर था।
विज्ञापन

मामले की शिकायत सीएम से लेकर डीएम तक की गई है। डीसी मनरेगा अश्वनी सोनकर ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed