फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   All day long drizzle, relief from heat

दिनभर रिमझिम फुुहार, गर्मी से राहत

Fri, 18 Jun 2021 11:29 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
All day long drizzle, relief from heat
शुक्रवार को दिनभर हुई रिमझिम बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत। - फोटो : PRATAPGARH
शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादलों ने डेरा जमाए रखा। दिनभर रिमझिम फुहारें पड़ती रहीं। इससे मौसम सुहाना हो गया। तापमान लुढ़कने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 29.5 व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर बाद आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। रातभर आसमान में जमे बादल रुक-रुक कर बरसात करते रहे। शुक्रवार को भी मौसम ज्यों का त्यों बना रहा। सुबह लोगों की आंखें खुलीं तो फुहारें पड़ रही थीं। दिनभर रुक-रुक बारिश होती रही। इससे तापमान लुढ़क गया। मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिल गई।
विज्ञापन

बारिश की वजह से शहरियों को आवागमन में दिक्कत झेलनी पड़ी। शहर में जगह-जगह किचकिच हो गई। शहर के बेगमवार्ड, आजाद नगर, शिवजीपुरम, अष्टभुजा नगर, अजीत नगर, पल्टन बाजार, जोगापुर, देवकली मोड़ से होकर गुजरने वाले मार्गों पर जगह-जगह कीचड़ हो गया। इससे आवागमन में लोगों को काफी दिक्कत हुई। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अधिकतम तापमान 29.5 व न्यूनतम तापमान 25. 4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे में 26 मिमी हुई बारिश
बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार को दिनभर हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार कुल 27 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed