फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ajgara Festival begins amidst colorful events

रंगारंग कार्यक्रमों के बीच अजगरा महोत्सव का आगाज

Wed, 04 Sep 2019 02:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
Ajgara Festival begins amidst colorful events
अजगरा महोत्सव में अल्हा प्रस्तुत करते लोक कलाकार फौजदार। - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल पर आयोजित तीन दिवसीय अजगरा महोत्सव का मंगलवार को रंगारंग कार्यक्रमों के बीच शुभारंभ हुआ। इस दौरान कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर लोगों का मन मोह लिया। देर शाम तक कार्यक्रमों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि मोदी सरकार में पर्यटन की दृष्टि से पौराणिक स्थलों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

ताकि ऐतिहासिक स्थलों का अस्तित्व कायम रहे। उन्होंने कहा कि मोदी व योगी सरकार में सबका विकास हो रहा है। विकास की योजनाओं में किसी के साथ भेदभाव नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी व योगी सरकार में देश विकास के पथ पर बढ़ रहा है। कैबिनट मंत्री मोती सिंह ने कहा कि योगी व मोदी सरकार में लोग अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजागार सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार आया है। सांसद संगमलाल गुप्ता ने कहा कि पौराणिक स्थल हमारे जिले की धरोहर है। यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल भी उनमें से एक है। तीन दिवसीय महोत्सव से यहां की लोक परंपराओं को बढ़ावा मिलता है। संचालन निर्झर प्रतापगढ़ी ने की। इस अवसर पर पूर्व विधायक बृजेश मिश्र सौरभ, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, अजय सिंह, सीबी सिंह, आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजगरा महोत्सव के पहले दिन कल्लू निराला व फौजदार सिंह ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांधे रखा। कल्लू निराला के बिरहा व फौजदार सिंह के आल्हा पर लोग झूम उठे। अपने गंउवा के सगरा सजाए रहिया की पंक्तियों के माध्यम तालाब के संरक्षण की प्रेरणा दी। वहीं फौजदार सिंह ने प्रेम, श्रृंगार व वीर रस की प्रस्तुतियों से लोगों में जोश भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed