फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Agneepath: Two hundred and fifty tickets canceled in a day

अग्निपथ: एक दिन में ही ढाई सौ टिकट निरस्त

Tue, 21 Jun 2022 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Agneepath: Two hundred and fifty tickets canceled in a day
रेलवे स्टेशन आरक्षण काउंटर पर टिकट वापस करने वाले यात्रियों की लगी रही भीड़। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
सेना में अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे विरोध का ट्रेनों पर असर जारी है। सोमवार को प्रतापगढ़ जंक्शन से होकर गुजने वाले तीन प्रमुख ट्रेनों के निरस्त होने और बवाल की आशंका से ढाई सौ से अधिक लोगों ने अपना टिकट निरस्त कराया। तीन ट्रेनों के निरस्त होने के कारण यात्रियों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जंक्शन से होकर गुजरने वाली अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस और प्रतापगढ़-बनारस पैसेंजर को सोमवार को निरस्त कर दिया गया। इसकी जानकारी होने के बाद करीब ढाई सौ लोगों ने अपना टिकट निरस्त कराया। स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर टिकट निरस्त कराने के लिए कतार लगी रही।
विज्ञापन

आरक्षण काउंटर पर तैनात कर्मचारी ने बताया कि सेना में अग्निपथ योजना के विरोध को देखते हुए ट्रेनों को निरस्त किया गया है। वहीं, कुछ यात्रियों ने बवाल की आशंका से भी अपने टिकट निरस्त करा लिए। इंटरसिटी एक्सप्रेस और वीपी पैसेंजर के निरस्त होने के कारण वाराणसी, लखनऊ और आसपास के स्टेशनों की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 जून को प्रतापगढ़ जंक्शन होकर गुजरेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें
दूसरे रूट की तीन स्पेशल ट्रेनें मंगलवार को प्रतापगढ़ जंक्शन से होकर गुजरेंगी। स्टेशन अधीक्षक शमीम ने बताया कि 22 जून को गाड़ी संख्या 12238 (जम्मूतवी वाराणसी, बेगमपुरा एक्सप्रेस ) लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी के रास्ते संचालित की जाएगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 13240 (कोटा-पटना एक्सप्रेस ) का मार्ग परिवर्तित कर लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी के रास्ते संचालन किया जाएगा।

वहीं, गाड़ी संख्या 13414 (दिल्ली-मालदा टाउन, फरक्का एक्सप्रेस लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी के रास्ते और गाड़ी संख्या 12328 (देहरादून-हावड़ा, उपासना एक्सप्रेस) लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी के रास्ते संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed