फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   After the postmortem, the villagers created ruckus by keeping the dead body on the road.

Pratapgarh : पोस्टमार्टम के बाद शव को सड़क पर रख परिजनों संग ग्रामीणों ने किया हंगामा

Fri, 23 Jun 2023 05:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 23 Jun 2023 05:02 PM IST
सार

। इलाज के दौरान पीड़ित का दोनों हाथ काट दिया गया उसके बाद डॉक्टरों ने बताया कि पूरे शरीर में इंफेक्शन जायदा हो जाने के कारण दोनों पैर काटना पड़ेगा। तब परिजन अनिल पटेल को निजी चिकित्सालय लखनऊ में भर्ती कराया वहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह लगभग बजे अनिल पटेल की मौत हो गई।

विज्ञापन
After the postmortem, the villagers created ruckus by keeping the dead body on the road.
प्रतापगढ़ में पीड़िता को चेक प्रदान करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मानिकपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर निवासी अनिल पटेल 26  बीते 13 जून को हाईटेंशन लाइन पर फाल्ट ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा था। शटडाउन लेने के बावजूद लाइन ना काटे जाने के वजह से अनिल पटेल गंभीर रूप से झुलस गया। जिसको एंबुलेंस द्वारा सीएससी कुंडा ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान पीड़ित का दोनों हाथ काट दिया गया उसके बाद डॉक्टरों ने बताया कि पूरे शरीर में इंफेक्शन जायदा हो जाने के कारण दोनों पैर काटना पड़ेगा। तब परिजन अनिल पटेल को निजी चिकित्सालय लखनऊ में भर्ती कराया वहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह लगभग बजे अनिल पटेल की मौत हो गई।

विज्ञापन


परिजन आक्रोशित ग्रामीणों के साथ अनिल पटेल के शव को लेकर थाना मानिकपुर ले गए आक्रोशित ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग करने लगे व आर्थिक सहायता की मांग की अनिल पटेल दो भाई और एक बहन थे, जिसमें बहन की शादी अभी नहीं हुई है अनिल पटेल की शादी लगभग 3 साल पहले हुई थी, इनके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन


बेटा अतिक्ष डेढ़ साल का है और बेटी प्राप्ति लगभग तीन महीने की है। अनिल पटेल के पिता फूलचंद पटेल किसान हैं। फूलचंद पटेल ने बताया कि मेहनत मजदूरी करके किसी तरीके परिवार का  जीविकोपार्जन होता था। अनिल के माता जी का नाम रामसखी अनिल की पत्नी का नाम सुनीता देवी अनिल के बहन का नाम पिंकी मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को मानिकपुर पुलिस ने पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को जब शव पोस्टमार्टम के बाद वापस परिजन लेकर आए तो परिजन सैकड़ों की संख्या में मौजूद ग्रामीणों संग गांव के ही सड़क पर शव रख कर हंगामा करने लगे। हंगामे की खबर मिलते ही मानिकपुर थाना पुलिस, नवाबगंज थाना पुलिस, कुंडा पुलिस पीएसी के साथ गांव में पहुंच गई।

गांव में पहुंचे पुलिस से ग्रामीणों की झड़प होने लगी। हड़कंप की सूचना मिलते ही कुंडा एसडीएम सतीशचंद्र त्रिपाठी और कुंडा सीओ अजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर पहुंचने के बाद सभी ने परिजनों से बात कर शव का अंतिम संस्कार करने को कहा। पीड़िता के घर जन सत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया के प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव, कुंडा ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह व जिला पंचायत सदस्य विनोद पटेल भी पहुंच गए।

पीड़ित परिवार को शांत कर बात करने पर मृतक अनिल की पत्नी ने सभी के सामने दो मांग रखी। जिसमे जीवन यापन के साथ बच्चों की पढ़ाई, शादी विवाह के लिए 25 लाख रुपए और सुनीता को मानिकपुर पावर हाउस में सरकारी नौकरी दिलवाए जाने की मांग की। एसडीएम कुंडा सतीशचंद्र त्रिपाठी  ने पीड़ित परिवार को विश्वास दिलाते हुए उनकी मांगों को शासन तक भेजने की बात कही उसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने को राजी हुए। अधिकारियों के मौजूदगी में ही परिजन और ग्रामीण शव का अन्तिम संस्कार करने के लिए मानिकपुर राज घाट चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed