फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   After taking bodies jammed

शव रखकर लगाया जाम

Sun, 31 May 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 31 May 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
After taking bodies jammed
शनिवार की रात ट्रेन के सामने कूदने वाली महिला की शिनाख्त होने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवती के परिजनों का आरोप है कि उसे मोहल्ले के एक युवक ने शादी का झांसा देकर तीन माह तक अपने साथ रखा। बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया। इससे तंग आकर वह ट्रेन के सामने कूद गई। अजीत नगर कोतवाली के अजीत नगर निवासी मो. इस्लाम की बेटी शाहिदा की शादी छत्तीसगढ़ में हुई थी। कई माह पहले शाहिदा पति को तलाक देकर अपने पिता के साथ रहने गुजरात चली गई।
विज्ञापन


शाहिदा के चाचा चांद ने बताया कि इसी बीच उसकी दोस्ती मोहल्ले के सईद के साथ हो गई। सईद उसे शादी का झांसा देकर तीन माह तक अपने साथ रखा। इस बात की जानकारी जब चांद को हुई तो वे अपनी भतीजी को घर लेकर चला गया। चांद की मानें तो शनिवार को सईद उसके घर के पास पहुंचा और उसे बुलाकर अपने साथ ले गया। दोनों में शादी की बात को लेकर कुछ कहासुनी हुई। इसके बाद शाहिदा ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर कपूर चौराहे के पास पहुंचे और बीच सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर कोतवाल बलिराम मिश्र पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देकर जाम खत्म करवाया।  करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed