फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   After strangling the shuttering mechanic, the body was hanged in the pumping set room

प्रतापगढ़ : शटरिंग मिस्त्री की गला कसकर हत्या के बाद शव को पंपिंग सेट के कमरे में लटकाया

Thu, 01 Dec 2022 09:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Dec 2022 09:09 PM IST
सार

संड़वा चंद्रिका गांव निवासी इंद्रजीत सिंह उर्फ कप्तान मकानों के शटरिंग के काम के साथ मैजिक चालने का काम करता था। कप्तान ने बुधवार की रात परिजनों के साथ घर में भोजन किया। इस बीच वह किसी से फोन पर बात करते हुए मैजिक लेकर घर से निकला, लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटा।

विज्ञापन
After strangling the shuttering mechanic, the body was hanged in the pumping set room
प्रतापगढ़ : इंद्रसेन सिंह उर्फ कप्तान। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अंतू थाना क्षेत्र के संडवाचंद्रिका गांव में शटरिंग मिस्त्री इंद्रजीत सिंह उर्फ कप्तान सिंह (26) की गला कसकर हत्या के बाद शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव में लिया। हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

विज्ञापन



संड़वा चंद्रिका गांव निवासी इंद्रजीत सिंह उर्फ कप्तान मकानों के शटरिंग के काम के साथ मैजिक चालने का काम करता था। कप्तान ने बुधवार की रात परिजनों के साथ घर में भोजन किया। इस बीच वह किसी से फोन पर बात करते हुए मैजिक लेकर घर से निकला, लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटा। घर वालों ने बताया कि इस दौरान उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। 
विज्ञापन



बृहस्पतिवार की सुबह परिजन उसकी तलाश करते हुए खेत में बने पंपिगसेट की ओर गए। बाहर मैजिक देख परिजन पंपिग सेट के भीतर घुसे। वहां कप्तान सिंह का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। परिजनों उसके जिंदा होने की आस में शव को नीचे उतारा। तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। यह देख परिजन रोने बिलखने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



यह दुखद खबर मिलते ही कप्तान की पत्नी रोते बिलखते हुए बेहोश हो गई । एक साल की बेटी पिता की मौत से बेखबर रही। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी सुबोध गौतम ने परिवार के लोगों से बातचीत के बाद सही कार्रवाई का भरोसा दिलाया।



सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में  इंद्रजीत की मौत गला कसने से होने की बात सामने आई है। उसकी गर्दन की नसें नहीं टूटी थीं। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखे वह कुछ नहीं कह सकते। रिपोर्ट के मुताबिक आगे कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed